Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राहुल गांधी नेपाल के जिस समारोह में दिखे, उसकी सच्चाई क्या है?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो मंगलवार सुबह से बीजेपी नेताओं के निशाने पर है.

इस वीडियो में एक पार्टी में राहुल गांधी एक महिला से बात करते हुए दिख रहे हैं. बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- पहचान कौन, कौन लोग हैं ये?

https://twitter.com/manickamtagore/status/1521372144222949381

भारत के क़ानून मंत्री किरन रिजिजू ने भी ट्वीट किया, ''पार्टियां, छुट्टियां, प्लेज़र ट्रिप, निजी विदेश यात्राएं अब इस देश के लिए नया नहीं है. कोई नागरिक ऐसा करे तो कोई दिक़्क़त नहीं. लेकिन जब एक सांसद और राजनीतिक पार्टी का नेता ऐसा करता है...''

बीजेपी प्रवक्ता शहज़ाद जयहिंद भी ट्वीट करते हैं, ''राजस्थान जल रहा है लेकिन बाबा पार्टी कर रहे हैं. पार्टी (कांग्रेस) ख़त्म हो जाएगी पर पार्टी यूं ही चलेगी. ये पार्टी यूं ही चलेगी. पार्टी टाइम नेता.''

कांग्रेस नेता रणदीप सूरजेवाला ने इस मसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ''राहुल गांधी हमारे मित्र देश नेपाल गए हैं और अपनी दोस्त के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए हैं. राहुल गांधी पीएम मोदी की तरह बिन बुलाए मेहमान के रूप में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के यहाँ केक काटने नहीं गए हैं.''

राहुल के वीडियो पर प्रतिक्रियाएं

रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस वार्ता में कहा, ''जब आज सुबह मैंने चेक किया था तब तक इस देश का क़ानून ये था कि आप अपने सगे-संबंधियो, रिश्तेदारों, दोस्तों के शादी समारोह में स्वतंत्रता से शामिल हो सकते हैं. राहुल गांधी एक निजी समारोह में भाग लेने मित्र देश नेपाल में गए हैं. आज तक तो इस देश में दोस्तों के साथ उठना-बैठना, समारोह में भाग लेना अपराध नहीं बना है. हो सकता है कि कल से गृहस्थ बनना, शादी समारोह में हिस्सा लेना अपराध बन जाए क्योंकि ये आरएसएस को पसंद नहीं है. तो आप लोग ज़रूर ट्वीट कर बता दीजिएगा ताकि हम अपना स्टेटस उस तरह से बदल लें.''

राहुल गांधी के वीडियो पर बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय समेत कई और लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं.

हालांकि कुछ ऐसे लोग भी हैं जो राहुल गांधी के क्लब में दिखने पर हो रहे हंगामे को फिज़ूल का बता रहे हैं.

मणिकम टैगोर ने ट्वीट किया, ''अगर राहुल गांधी किसी रिसेप्शन में दिख रहे हैं तो इसमें ग़लत क्या है? संघी राहुल गांधी से इतना क्यों डरते करते हैं? संघी झूठ क्यों फैला रहे हैं. हम में से हर कोई निजी समारोहों में जाते हैं.''

राहुल के दौरे पर नेपाली अख़बार

नेपाल की वेबसाइट काठमांडू पोस्ट ने भी राहुल गांधी के दौरे पर ख़बर की है. ये ख़बर राहुल गांधी के वीडियो पर बीजेपी के हंगामे से पहले छपी है.

दो मई को छपी ख़बर के मुताबिक़, राहुल गांधी अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए नेपाल आए हैं. राहुल गांधी अपने दोस्तों के साथ काठमांडू के मैरियट होटल में रुके हैं. राहुल गांधी सोमवार को ही शाम चार बजे नेपाल पहुंचे हैं. वेबसाइट सूत्रों के हवाले से लिखती है- राहुल गांधी तीन लोगों के साथ नेपाल आए हैं.

ख़बर में लिखा है कि राहुल गांधी की दोस्त का नाम सुमनिमा उदास है. वो सीएनएन की पूर्व संवाददाता हैं और नीमा मार्टिन शेरपा से शादी कर रही हैं.

ये शादी मंगलवार को हो रही है और रिसेस्पेशन पाँच मई को होगा. अख़बार ये भी लिखता है कि कई और भारतीय वीवीआईपी इस शादी में शामिल होने के लिए नेपाल पहुँच सकते हैं.

राहुल गांधी
Getty Images
राहुल गांधी

नेपाली विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

बीबीसी नेपाली सेवा ने राहुल गांधी की यात्रा पर विदेश मंत्रालय से संपर्क किया.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सेवा लामसाल ने कहा, ''राहुल गांधी का दौरा चूंकि औपचारिक नहीं था इसलिए इस यात्रा की कोई जानकारी हमें नहीं है. राहुल गांधी अभी सरकार में नहीं है इसलिए विदेश यात्राओं से पहले उन मुल्कों को इसकी जानकारी देना ज़रूरी नहीं है.''

नेपाल की पुलिस को भी राहुल गांधी के दौरे से जुड़ी कोई जानकारी नहीं है. नेपाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी केसी कहते हैं, ''सिवाय इस बात के कि राहुल गांधी निजी दौरे पर नेपाल आए हैं, हमें कोई जानकारी नहीं है.''

नेपाली अधिकारियों के मुताबिक़, राहुल गांधी की किसी नेता या सरकारी अधिकारियों से मिलने की कोई योजना नहीं है.

राहुल की नेपाल यात्रा पर बीजेपी की आपत्तियां

ये पहली बार नहीं है, जब राहुल गांधी की नेपाल यात्रा पर बीजेपी की ओर से आलोचना हो रही है.

साल 2018 में भी राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे. तब भी बीजेपी नेताओं और समर्थकों की ओर से राहुल गांधी पर निशाना साधा गया था.

कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी की यात्रा की तस्वीरें भी शेयर की जा रही थीं.

https://twitter.com/INCIndia/status/1037946221657124864

इन तस्वीरों को भी बीजेपी नेताओं ने फेक बताया था और कहा था कि राहुल गांधी की ये तस्वीरें सच नहीं हैं.

हालांकि फैक्ट चैक से जुड़ी कई वेबसाइट्स ने बीजेपी नेताओं के दावों को गलत और राहुल गांधी की पोस्ट की जा रही तस्वीरों को सही बताया था.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+