साड़ी ना पहनने पर पुलिस के सामने तृप्ति देसाई को लोगों ने जमकर पीटा
कोल्हापुर (महाराष्ट्र)। एक बार फिर से भूमाता ब्रिगेड तृप्ति देसाई सुर्खियों में हैं, उन्हें बुधवार रात कोल्हापुर स्थित महालक्ष्मी मंदिर के बाहर लोकल लोगों ने पुलिस के सामने ही पीट दिया है क्योंकि उन्होंने बिना साड़ी पहने ही महालक्ष्मी मंदिर के गर्भगृह के दर्शन किये थे।
तृप्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालांकि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है। दरअसल हाईकोर्ट की इजाजत के बाद तृप्ति देसाई ने बुधवार को 7:30 बजे में मंदिर के गर्भगृह के अंदर प्रवेश किया था।
मंदिर में तृप्ति के प्रवेश से लोग स्थानीय लोग पहले से ही काफी नाराज थे और उस समय उनका गुस्सा और उबल पड़ा जब उन्होंने तृप्ति को साड़ी की जगह सलवार-सूट में मंदिर में जाते देखा। बस मंदिर के उनके बाहर आते ही लोग उनसे उलझ पड़े और जमकर उन्हें पीट डाला।
तृप्ति का कहना है कि मारने वालों में लोकल लोगों के अलावा मंदिर के कुछ पूजारी भी शामिल थे।













Click it and Unblock the Notifications