डीजल के बढ़ते दाम के खिलाफ आज ट्रक चालकों की देशव्यापी हड़ताल
Recommended Video

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं, उसे देखते हुए ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट ने देशव्यापी हड़ताल का फैसला लिया है। देशभर के ट्रक चालक आज से बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतों के खिलाफ हड़ताल पर जाएंगे। इसके साथ ही ऑल इंडिया कॉफेडरेशन ऑफ गुड्स वेहिकल्स ओनर्स एसोसिएशन ने भी इस हड़ताल में शामिल होने का फैसला लिया है।

एसोसिएशन के अनुसार आज तकरीबन 50 लाख वाहन हड़ताल पर रहेंगे और वह सड़क पर नहीं चलेंगे, इन तमाम ट्रक चालकों की मांग है कि पेट्रोलियम पदार्थ की कीमत को तत्काल प्रभाव से कम किया जाए। वहीं इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवेलेपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने हाल ही में 2018-19 के लिए बीमा की राशि को बढ़ा दिया है, जिसे 30 फीसदी बढ़ाया गया है। इसके बाद नए प्रीमियम रेट 18, 19 और 30 फीसदी कर दिए गए हैं। इसको लेकर भी ट्रक मालिकों में नाराजगी है।
ट्रक मालिकों का कहना है कि हम पहले से ही महंगे डीजल के कारण परेशान हैं, साथ ही टायर और स्पेयर पार्ट्स की कीमतें भी काफी बढ़ गई हैं, जिसकी वजह से गाड़ियों का रखरखाव काफी बढ़ गया है। इसके अलावा गाड़ी पर लोन और रोड टैक्स भी काफी ज्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications