न्याय मंत्री किरेन रिजिजू की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल- बाल बचे
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू जम्मू- श्रीनगर मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना के बाद सुरक्षित हैं। उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) की कार को शनिवार ने एक ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना उस वक्त हुई जब वे जम्मू से श्रीनगर जा रहे थे। हालांकि हादसे में किसी को चोटें नही आईं। हादसे बाद कानून मंत्री सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच गए हैं। वहीं दुर्घटना को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कार को मामूली नुकसान पहुंचा है। रिपोर्ट के मुताबिक कार के लेन बदलने की गलती के कारण ये हादसा हुआ है। रिजिजू जम्मू से श्रीनगर जा रहे थे। जिस ट्रक ने टक्कर मारी उसमें सामान भरा हुआ था। हादसा रामबन के पास हुआ, जहां कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था।
डोगरी में संविधान के एडिशन का उद्घाटन
शनिवार को जम्मू विश्वविद्यालय में न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने भारत के संविधान के पहले एडिशन के उद्घाटन में भाग लेने जम्मू पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अदालतों में लगभग पांच करोड़ मामले लंबित हैं। न्याय मंत्री ने टेक्नोलॉजी के प्रयोग पर जोर देते हुए कहा कि ये ना केवल पेंडिंग मामलों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, बल्कि न्याय देने की प्रोसेस को लोगों तक आसानी से पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में सक्षम है।
न्यायमंत्री किरेन रिजिजू ने उधमपुर का दौरा किया। इस दौरान किरेन रिजिजू ने केंद्र सरकार के प्रयासों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "भारत सरकार के प्रयासों से विकास कार्य दिखाई दे रहा है। बदलाव यहां और कश्मीर में दिखाई दे रहा है। केंद्रीय मंत्री होने के नाते हम लाभार्थियों को जरूरी चीजें सौंपने में सक्षम हैं। यह एक बड़ा विकास है, जो केवल उधमपुर में ही नहीं बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों में भी है।"












Click it and Unblock the Notifications