प्याज से लदा ट्रक लेकर फरार हुआ ड्राइवर, तलाश में दर-दर भटक रही पुलिस
नई दिल्ली। बाजार में प्याज के दाम 50 रुपए प्रति किलोग्राम के पार जा चुके हैं। ऐसे में एक-एक किलो प्याज की अहमियत काफी बढ़ गई है। ऐसे में अगर पूरा प्याज का ट्रक ही गायब हो जाए तो आप समझ ही सकते हैं कि इसकी वजह से कितनी मुश्किल हो सकती है। दरअसल दिल्ली से जयपुर जा रहा प्याज से भरा ट्रक रास्ते में गायब हो गया, यही नहीं ट्रक के ड्राइवर का भी कोई अता-पता नहीं है। लापता ट्रक को पुलिस मेरठ में तलाश रही है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को इस बात का भी शक है कि ड्राइवर ने प्याज बेचकर ट्रक को गायब कर दिया है और खुद फरार हो गया है। पुलिस का कहना है कि तीन पहले प्याज से भरा हुआ ट्रक दिल्ली से जयपुर के लिए रवाना हुआ था। लेकिन रास्ते में ही यह ट्रक गायब हो गया। जब काफी तलाश के बाद भी ट्रक नहीं मिला तो मेरठ शह के मीदनगर बस्ती में रहने वाले फिरोज उर्फ पप्पू जोकि ट्रक चालक है उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
सोमवार को ट्रक ड्राइवर पप्पू की तलाश में पुलिस मेरठ पहुंची थी। काफी पड़ताल के बाद भी पप्पू की कोई खबर नहीं मिल सकी। पुलिस को इस बात का शक है कि पप्पू ने ट्रक का माल बेचकर सारे पैसे हड़प लिए हैं और खुद फरार हो गया है। दिल्ली पुलिस ने मेऱट पुलिस को इस बात की जानकारी दी है कि कई दिन पहले जयपुर के एक व्यापारी ने दिल्ली की गाजीपुर मंडी के एक व्यापारी को प्याज का ऑर्डर दिया था। तीन पहले पप्पू ट्रक में प्याज लादकर जयपुर के लिए रवाना हुआ था। लेकिन तीन दिन तक वह जयपुर नहीं पहुंचा।












Click it and Unblock the Notifications