500 और 1000 के नोटों से भरा ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरे नोट ही नोट

सोमवार को 9 ट्रकों में पुराने नोट ले जाया जा रहा था। इसी दौरान एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। नोटों को ट्रक में रखकर उसे रद्दी कागजों से ढका गया था।

नई दिल्‍ली। कर्नाटक के सिंधानूर तालुका के कन्‍नातागी कैंप के पास 500 और 1000 के पुराने नोट ले जा रहा एक ट्रक पलट गया। घटना सोमवार सुबह की है। ट्रक पलटने के बाद नोट सड़कों पर बिखर गए। खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई और भारी संख्‍या में स्‍थानीय लोग इसे देखने के लिए इकट्ठे हो गए। थोड़ी देर बाद पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद से पुलिस ने सभी नोटों को कब्‍जे में ले लिया है।


जानकारी के मुताबिक सोमवार को 9 ट्रकों में पुराने नोट ले जाया जा रहा था। इसी दौरान एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। नोटों को ट्रक में रखकर उसे रद्दी कागजों से ढका गया था। पुलिस का कहना है कि नोटों को कब्‍जे में ले लिया गया है और जांच की जा रही है कि ये नोट किसके थे और इन्हें कहा ले जाया जा रहा था। हालांकि कुछ लोगों का यह भी कहना है कि नोट बैंको से भेजा गया था।

8 नवंबर को 500 और 1,000 के नोटों को अमान्य किए जाने के बाद कालाधन जमा करने वाले लोग बदहवास होकर गाड़ियों में नोट भरकर घूम रहे हैं। कई जगह नदियों में भी नोट बहाए गए हैं। दरअसल ज्यादा कैश रखने वाले लोग जो आमदनी का स्रोत नहीं दिखा सकते हैं, उनके लिए ये नोट रद्दी हो गए हैं। ऐसे में कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए नोटों को ठिकाने लगाने की कोशिश की जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+