Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रेडलाइट एरिया में वेश्‍याओं ने दिया खुला ऑफर- मेरे साथ वक्त बिताओ, 1000-500 के नोट दे जाओ

कोलकाता की सोनागाछी में रहने वाली एक सेक्स वर्कर्स ने अपने ग्राहकों को एक खुला ऑफर दिया है।

कोलकाता। 500 और 1000 का नोट बंद होने के बाद हर सेक्‍टर प्रभावित है। लेकिन यहीं एक ऐसा बाजार है जहां इसका कोई असर नहीं पड़ा है। जी हां वो है देश का सबसे बड़ा 'जिस्‍म का बाजार' यानी कि रेड लाइट एरिया सोनागाछी। नोटबंदी के बाद सोनागाछी के सेक्‍स वर्करों का कारोबार खूब फल-फूल रहा है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि वो ग्राहकों से 500 और 1000 के पुराने नोट धड़ल्‍ले से ले रही है।

Demonetisation: Brisk business for prostitutes accepting big notes

यही कारण है कि केवल 48 घंटे के भीतर सेक्स वर्कर्स ने रिकॉर्ड 55 लाख रुपए की कमाई कर ली है। न्‍यूज एजेंसी पीटाआई की एक खबर के मुताबिक नोट पर पाबंदी लगने से पहले यौन कर्मियों को 300 से 400 रुपए ही मिला करते थे, लेकिन पाबंदी लगने के बाद यौन कर्मियों ने ग्राहकों से 500 व 1000 रुपए वसूले।

सेक्‍स वर्करों ने कस्‍टमर्स को दिया है खुला ऑफर

कोलकाता की सोनागाछी में रहने वाली एक सेक्स वर्कर्स ने अपने ग्राहकों को एक खुला ऑफर दिया है। जिसमे उन्होंने कहा है कि आप इस सप्ताह तक उनके पास आकर, उनकी सेवा लीजिए और वो उसके बाद वो पुराने नोट लेने को तैयार हैं। सेक्स वर्कर्स के मुताबिक अगर वे भी 500 और 1000 रुपए के नोट लेना बंद कर देंगी, तो ग्राहक ही भाग जाएगा। ऐसे में पुराने नोट लेना उनकी मजबूरी है।

बैंक कर रहा है उनकी मदद

सेक्स वर्कर के लिए काम करने वाले एनजीओ दरबार महिला समन्वय कमेटी की भारती डे ने बताया कि सेक्स वर्कर के लिए गठित बैंक उषा को- ऑपरेटिव बैंक इस महीने के आखिर तक प्रतिबंधित नोट ले लेंगे। जिस दिन देशभर के बैंक बंद थे, वहीं उषा को-ऑपरेटिव बैंक में 120 यौन कर्मियों ने रुपए जमा किए। जबकि अगले दिन 200 सेक्स वर्कस रुपए जमा कराने पहुंची थी। ऐसे में केवल दो दिनों में ही 55 लाख रुपए की राशि जमा हो गई है।

बैंक से भी ज्‍यादा लंबी लगी है लाइन

सोनागाछी के रेड लाइट एरिया में नोट खपाने के लिए बैंक और एटीएम से ज्यादा लोगों की लंबी कतार लगी है। 'दरबार महिला समन्वय समिति' के संचालक के मुताबिक लड़कियों को कहा गया है कि वे 1000 और 500 के पुराने नोटों को लेने से इनकार न करें। इसी वजह से यहां ग्राहकों की भीड़ है। हालांकि यहां भी एक समस्या आ रही है कि जो टॉप श्रेणी के यौनकर्मी हैं उनकी तो चांदी है लेकिन उनकी परेशानी बढ़ गई है जो सिर्फ 300 या 400 रुपए लेती हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+