VIDEO: TRS नेता ने अपनी पहली बीवी की जमकर धुनाई की, कैमरे में हुए कैद

रविवार को नेता की पहली पत्नी संगीता उनके घर के बाहर दूसरी शादी का विरोध करने पहुंची थीं। जब उन्होंने अपने पति के घर में दाखिल होने की कोशिश की तब उन पर हमला किया गया। वीडियो को संगीता के परिवार वालों ने शूट किया है। इसमें रेड्डी अपनी पहली पत्नी को धमकाते और उनके बाल खींचते नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्ह

नई दिल्ली। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नेता पी श्रीनिवास रेड्डी अपनी दूसरी शादी का विरोध करने पर अपनी पहली पत्नी को पीटते हुए कैमरे में कैद हो गए हैं। नेता की पत्नी घर के बाहर उनकी दूसरी शादी का विरोध करती भी दिख रही हैं, इसमें टीआरएस नेता पी श्रीनिवास रेड्डी अपनी पत्नी संगीता के साथ गाली-गलौच और मारपीट कर रहे हैं।संगीता को जब पता चला कि उनके पति ने उन्हें तलाक दिए बिना जगदीश्वरी नाम की एक महिला से शादी कर ली है तो वह उनके घर दूसरी शादी का विरोध करने पहुंची थीं। ये वीडियो वायरल हो गया है।

VIDEO: TRS नेता ने अपनी पहली बीबी की जमकर धुनाई की, कैमरे में हुए कैद

रविवार को नेता की पहली पत्नी संगीता उनके घर के बाहर दूसरी शादी का विरोध करने पहुंची थीं। जब उन्होंने अपने पति के घर में दाखिल होने की कोशिश की तब उन पर हमला किया गया। वीडियो को संगीता के परिवार वालों ने शूट किया है। इसमें रेड्डी अपनी पहली पत्नी को धमकाते और उनके बाल खींचते नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी को जमीन पर धक्का भी दिया है।

चार साल पहले श्रीनिवास ने संगीता से शादी की थी और उनके एक बेटी भी है। आरोप है कि बेटी के जन्म के बाद से ही श्रीनिवास और उनका परिवार संगीता का उत्पीड़न कर रहे हैं और उनके लगातार धमकियां दी जा रही हैं।

चंदानगर पुलिस के मुताबिक टीआरएस नेता की पत्नी ने उत्पीड़न के मामले में अपने पति और ससुराल पक्षों के लोगों के खिलाफ जुलाई में एक शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसमें नेता के ऊपर मारपीट और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+