सपा सांसद आजम खान पर तीन और FIR दर्ज, जमीन हड़पने का आरोप
लखनऊ। रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है, यूपी पुलिस ने अब आजम खान के खिलाफ तीन नए एफआईआर दर्ज किए हैं, पुलिस के अनुसार तीनों एफआईआर जमीन अतिक्रमण करने को लेकर दर्ज किए गए हैं, आपको बता दें कि अभी तक आजम खान के खिलाफ कुल 23 मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं, रामपुर के एसपी अजय पाल शर्मा ने बताया कि किसानों ने हमें शिकायत दी थी कि कुछ पुलिसवाले उन्हें डरा धमका कर उनकी जमीन अपने नाम करना चाहते हैं. पुलिस ने फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

आजम खान के खिलाफ दर्ज किए तीन और FIR
आपको बता दें कि इससे पहले सपा के कद्दावर नेता आजम खान को भूमाफिया घोषित कर दिया गया है, रामपुर प्रशासन ने राज्य सरकार के ऐंटी-भू माफिया पोर्टल पर आजम खान को सूचीबद्ध किया है, प्राप्त जानकारी के मुताबिक आजम खान और उनके एक सहयोगी के खिलाफ 26 किसानों की 5 हजार हेक्टेयर जमीन हड़पकर मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण में इस्तेमाल करने का संगीन आरोप लगा है जिसके चलते आजम के खिलाफ बीते एक हफ्ते में 13 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। आपको बता दें कि मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को आजम खान अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताते आए हैं।

भू-माफिया घोषित हुए एसपी सांसद आजम खान
आपको बता दें कि आजम खान के खिलाफ रामपुर जिला प्रशासन ने अजीम नगर पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई थी और अब उन्हें राज्य सरकार के ऐंटी-भू माफिया पोर्टल पर जगह दे दी गई है, गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भू-माफिया की पहचान करने और जमीन कब्जाने से संबंधित लोगों की शिकायत दर्ज कराने के लिए इस पोर्टल की शुरुआत सीएम की कुर्सी संभालते ही की थी।

आजम खान ये कहा था
आजम खान ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर कहा, 'जब से मैंने बीजेपी के खिलाफ चुनाव जीता है, मुझे सजा दी जा रही है। सभी आरोप झूठे हैं और वे चाहें तो जांच कर सकते हैं, मेरे हर तरफ दुश्मन हैं।' जबकि इस बारे में बात करते हुए उपजिलाधिकारी ने मीडिया से कहा कि अब आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications