एक नजर उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के सियासी सफर पर
56 वर्षीय त्रिवेंद्र सिंह रावत डोइवाला सीट से विधायक हैं और इस वक्त वह पार्टी की झारखंड यूनिट के प्रभारी हैं।
देहरादून। उत्तराखंड में प्रचंड जीत के साथ सत्ता में आई बीजेपी की सरकार की कमान आरएसएस के प्रचारक रहे त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपी गई है। शुक्रवार को देहरादून में बीजेपी के विधायक दल की बैठक में रावत के नाम को मंजूरी दी गई।

जन्म 20 दिस्म्बर, 1960
- त्रिवेंद्र सिंह रावत का जन्म 20 दिस्म्बर, 1960 को उत्तराखंड के गांव खैरासैण में हुआ था।
- उनके पिता की नाम श्रीप्रताप सिंह रावत और माता का नाम श्रीमतीबोद्धा देवी था।
- उनकी पत्नी श्रीमती सुनीता रावत सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं।
- उनकी दो बेटियां हैं।

अमित शाह का करीबी
कहा जा रहा है कि रावत बीजेपी पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के करीबी हैं इसलिए उन्हें सीएम की पोस्ट मिली।

डोइवाला सीट से विधायक
56 वर्षीय त्रिवेंद्र सिंह रावत डोइवाला सीट से विधायक हैं और इस वक्त वह पार्टी की झारखंड यूनिट के प्रभारी हैं। यही नहीं उनकी जड़े आरएसएस से जुड़ी हैं।

1983 से 2002 तक आरएसएस के प्रचारक
वह 1983 से 2002 तक आरएसएस के प्रचारक रहे हैं और उस दौरान वह उत्तराखंड अंचल और बाद में राज्य के संगठन सचिव भी रहे हैं। वह पहली बार 2002 में डोइवाला सीट से एमएलए बने, तब से वहां से तीन बार चुने जा चुके हैं और 2007-12 के दौरान राज्य के कृषि मंत्री भी रहे हैं।

70 में से 57 सीटें
गौरतलब है कि बीजेपी ने चुनावों में 70 में से 57 सीटें जीती हैं। रावत का शपथ ग्रहण 18 मार्च को शाम तीन बजे परेड ग्राउंड में होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद रहेंगे
-
Bengal Chunav 2026 BJP Candidates Third List: बीजेपी की तीसरी लिस्ट जारी, 19 उम्मीदवारों में कौन-कौन? -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
West Bengal Election 2026: बंगाल के 50% विधायक पर क्रिमिनल केस, 152 MLA करोड़पति, किस पार्टी का क्या रिकॉर्ड? -
Kerala EC-BJP Seal Row: केरल में ECI के डॉक्यूमेंट पर बीजेपी की मुहर, विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दी सफाई -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच












Click it and Unblock the Notifications