केरल की कोर्ट ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
नई दिल्ली। तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस पार्टी के सांसद शशि थरूर के खिलाफ राज्य की एक अदालत ने अरेस्ट वारंट जारी किया है। अदालत ने यह वारंट शशि थरूर के अपनी एक किताब में हिंदू महिलाओं को कथित रूप से बदनाम करने के लिए उनके खिलाफ दायर एक मामले के संबंध में जारी किया है। शशि थरूर पर अपनी एक किताब में हिंदू महिलाओं के खिलाफ लिखने और मानहानि करने का आरोप है।

इस मामले में कोर्ट के नोटिस के बावजूद शशि थरूर न तो खुद पेश हुए थे और न ही उनकी तरफ से कोई वकील पेश हुआ था, जिसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications