त्रिपुरा: युवा तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष सयोनी घोष अगरतला में गिरफ्तार

अगरतला, 21 नवंबर: युवा तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष सयोनी घोष को त्रिपुरा में गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता को जान से मारने की कोशिश करने के आरोप हैं। पश्चिम त्रिपुरा के अतिरिक्त एसपी (शहरी) बीजे रेड्डी ने रविवार शाम को बताया है कि सायोनी घोष ने एक जनसभा में कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को कुचलने की कोशिश की, जिसके बाद अगरतला पुलिस ने उनको गिरफ्तार किया है। सयोनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 153 के तहत मामला दर्ज किया है।

 Agartala Police

पश्चिम बंगाल की आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुकीं सयोनी घोष को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। तृणमूल कांग्रेस की ओर से कल ही उनकी जमानत के लिए अर्जी दी जा सकती है। हालांकि धारा 307 में बाहर से जमानत मिलना मुश्किल है, ऐसे में जमानत ना मिलने पर उनको जेल भेजा जा सकता है।

होटल से किया गिरफ्तार

तृणमूल कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि करीब 11 बजे पुलिस उस होटल में पहुंची जहां सायोनी घोष ठहरी थीं। पूछताछ करने की बात कहकर उनको थाने लाया गया। यहां बाद में उनको हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि सयोनी घोष ने शनिवार रात को त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब की एक सभा में बाधा डाली और इसी दौरान एक भाजपा कार्यकर्ता कुचलने की कोशिश की।

त्रिपुरा में टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

टीएमसी ने त्रिपुरा पुलिस पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया है। पार्टी के सीनियर नेता, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने इसकी कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं। टीएमसी ने कहा है कि सयोनी घोष, सुबल भौमिक, सुष्मिता देब और कुणाल घोष पर पहले बीजेपी के लोगों ने हमला किया फिर पुलिस ने कार्रवाई भी टीएमसी नेताओं पर ही कर दी।

त्रिपुरा जाएंगे अभिषेक बनर्जी

पूरे घटनाक्रम के बाद अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को त्रिपुरा जाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में मुख्यमंत्री बिप्लब देव पर गुंडाराज चला रहे हैं। वहीं त्रिपुरा में हिंसा को लेकर दिल्ली में भी सोमवार को टीएमसी सांसद विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+