युवा फिटनेस चुनौती स्वीकारते हैं, तो त्रिपुरा का सीना 56 इंच का हो जाएगा: बिप्लब देब
अगरतला। लगातार विवादित बयान देकर लोगों के निशाने पर आए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने फिर कुछ ऐसा कहा है जिसकी वजह से वो फिर से चर्चा के केंद्र में हैं, त्रिपुरा ने मुखिया ने कहा कि अगर केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौर की फिटनेस चुनौती को राज्य के युवा स्वीकारते हैं तो वे लोग स्वस्थ बनेंगे और राज्य का स्वास्थ्य भी बेहतर हो जाएगा, यदि सभी युवक दंड लगाएंगे त्रिपुरा का सीना अपने आप ही 56 इंच का हो जाएगा।

फिटनेस चुनौती
उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने खुद केंद्रीय मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौर की फिटनेस चुनौती स्वीकार की है, उन्होंने कहा कि वह 20 बार दंड लगा सकते हैं और युवाओं को हर सुबह 20,30,40 दंड लगाना चाहिए जिससे वो फिट रहे।

बहुत सारे मुद्दों पर दिए विवादित बयान
आपको बता दें कि बिप्लब कुमार देब लगातार अपने बयानों की वजह से लोगों की आलोचनाओं के केंद्र में हैं, उन्होंने हाल ही में कहा था कि रविंद्र नाथ टैगोर ने अंग्रेज़ों के विरोध में अपना नोबेल पुरस्कार लौटा दिया था। यही नहीं इन्होंने कहा था कि महाभारत काल में भी इंटरनेट और सैटेलाइट की सुविधा उपलब्ध थी। अन्यथा कैसे संजय धृतराष्ट्र को महाभारत का आंखों देखा हाल सुना सकते थे। इससे साबित होता है कि उस वक्त भी इंटरनेट और सैटेलाइट की सुविधा थी।

महिलाओं की सुंदरता पर की थी टिप्पणी
यही नहीं इन्होंने महिलाओं की सुंदरता पर टिप्पणी करते हुए सवाल किया था कि क्या डायना हेडन मिस वर्ल्ड बनने लायक थीं, और तो और इन्होंने युवाओं को सलाह दी थी कि वो नौकरी के पीछे भागने के बजाय पान की दुकान खोल लेते तो अच्छा रहता।

फिटनेस चैलेंज
आपको बता दें कि हाल ही में केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने एक पुशअप का वीडियो शेयर करते हुए लोगों को फिटनेस चैलेंज दिया था और इसके लिए उन्होंने विराट कोहली को टैग किया था, जिसे टीम इंडिया के कप्तान कोहली ने स्वीकार करते हुए अपना फिटनेस वीडियो अपलोड किया था और इस बार उन्होंने पीएम मोदी को चैलेंज किया था, जिसे पीएम ने स्वीकार लिया था, हालांकि अभी उनका वीडियो सामने नहीं आया है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications