Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Town Bordowali Result 2023: त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा टाउन बारडोवली सीट से जीते

Tripura Election Town Bordowali Result 2023: टाउन बारडोवली सीट पर सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई थी।

Town Bordowali Result 2023 Manik Sahas assembly seat Result

Town Bordowali Result 2023 Manik Saha's assembly seat Result: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा पश्चिमी त्रिपुरा जिले में पड़ने वाली टाउन बारडोवली सीट से चुनाव जीत गए हैं।टाउन बारडोवली से सीट माणिक साहा 1300 वोटों से चुनाव जीते हैं। अगरतला में जीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, ''जीतने के बाद ये सर्टिफिकेट मिल रहा है तो बहुत अच्छा लग रहा है। मैं प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद करता हूं।''

माणिक साहा ने चुनाव जीतने के बाद कहा, ''हमने पहले भी कहा था कि बीजेपी एक बार फिर बहुमत से सरकार बनाएगी और अब तक के नतीजे दिखा रहे हैं कि हम सरकार बना रहे हैं। हम और सीटों की उम्मीद कर रहे थे और चुनाव के बाद विश्लेषण करेंगे कि ऐसा क्यों नहीं हुआ।''

टाउन बारडोवली सीट पर सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई थी। इस सीट पर सीएम माणिक साहा का मुकाबला कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन के आशीष कुमार साहा से था।

टाउन बारडोवली सीट शरुआत से बढ़त बनाए हुए थे माणिक साहा

-त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा 6 में से 5 राउंड के बाद 1330 वोटों से आगे हैं।

-टाउन बारडोवली विधानसभा सीट से शुरुआती रुझानों में त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा आगे चल रहे हैं। माणिक साहा कांग्रेस के आशीष कुमार साहा पर 300 से अधिक वोटों के अंतर से आगे हैं।

-मौजूदा मुख्यमंत्री और बीजेपी उम्मीदवार माणिक साहा शुरुआती रुझानों में टाउन बारडोवली विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं। वोटों की गिनती जारी है।

Town Bordowali Result 2023 Manik Sahas assembly seat Result

जानिए माणिक साहा के बारे में?

माणिक साहा को पिछले साल मुख्यमंत्री बनाया गया था क्योंकि बिप्लब कुमार देब को चुनाव के मद्देनजर रखते हुए बदल दिया गया था। हालांकि माणिक साहा को राजनीति में कुछ खास अनुभव नहीं है। 70 वर्षीय सर्जन माणिक साहा ने 2022 से पहले कभी चुनाव नहीं लड़ा था। उपचुनाव में जीतने के बाद माणिक साहा ने इस बार फिर से उस सीट से चुनाव लड़ा।

माणिक साहा ने पिछले साल त्रिपुरा में एकमात्र राज्यसभा सीट जीती थी। माणिक साहा एक मशहूर डॉक्टर होने के साथ-साथ पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी के रूप में भी जाने जाते हैं। माणिक साहा ने 2016 में कांग्रेस छोड़ दी थी।

त्रिपुरा विधानसभा के लिए वोटों की गिनती के बीच माणिक साहा ने त्रिपुरा सुंदरी मां मंदिर की यात्रा की और आशीर्वाद मांगा। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भी थे। त्रिपुरा में भाजपा के लिए एक विशाल जनादेश की भविष्यवाणी करते हुए, माणिक साहा ने कहा कि भाजपा को बहुमत जरूर मिलेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+