Tripura News: बेटे ने दोस्त संग मिलकर की विधवा की बेरहमी से हत्या, मां ने दिलाई उम्रकैद की सजा
Tripura News: त्रिपुरा में एक हत्या के मामले में आरोपी की मां ने अपने बेटे के खिलाफ गवाही दी जिसके आधार पर अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। 55 वर्षीय विधवा कृष्णा दास की हत्या के मामले में कोर्ट ने कड़ी सजा सुनाई
Tripura News: त्रिपुरा में हत्या के एक मामले में कोर्ट ने आरोपी की मां की गवाही के आधार पर दो आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। त्रिपुरा के सिपाहीजला में जिला न्यायालय ने बिशालगढ़ नगर पालिका में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करने वाली 55 वर्षीय विधवा कृष्णा दास की हत्या के लिए सुमन दास (24) और चंद्रन दास (26) को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
आरोपी सुमन दास की मां नमिता दास ने अपने बेटे के खिलाफ गवाही दी और यह सुनिश्चित किया कि उसे अपने दोस्त के साथ किए गए पाप के लिए दंडित किया जाए। गवाही देते हुए महिला ने अपने बेटे के लिए मौत की सजा की भी मांग की थी। मां ने बेटे के खिलाफ गवाही दी, उसे जेल भेज दिया...

आरोपी सुमन दास की मां नमिता दास ने कृष्ण दास हत्याकांड में सच का साथ दिया और आरोपियों के खिलाफ गवाही दी, भले ही आरोपी उनका अपना बेटा था। मामला तीन साल पहले यानी अप्रैल, 2020 का है। पुलिस ने मामला दर्ज किया था और जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। उनके कबूलनामे के आधार पर आरोपपत्र दाखिल किया गया और नमिता दास समेत 25 लोगों के बयान दर्ज किए गए।
जिला अदालत में अतिरिक्त लोक अभियोजक गौतम गिरी के अनुसार, सुमन की मां ने यह सुनिश्चित किया कि उनके बेटे और उसके दोस्त को उनके अपराध के लिए दंडित किया जाए, जिसके बाद मामले ने एक अलग मोड़ ले लिया। अदालत ने आजीवन कारावास के साथ-साथ तीन साल की अतिरिक्त सजा भुगतने का आदेश दिया है।
क्या था त्रिपुरा और मर्डर केस?
दरअसल, अप्रैल 2020 में, सिपाहीजला में अकेले रहने वाली कृष्णा दास (55) पर कथित तौर पर हमला किया गया और उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, जब विधवा महिला घर पर थी, तब दोनों आरोपियों ने उसके साथ बलात्कार किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस की ओर से यह भी बताया गया है कि सुमन दास और चंद्रन दास ने महिला की बेरहमी से हत्या करने के बाद उसके शव को एक सुनसान कुएं में फेंक दिया था। शव बरामदगी के बाद मृतक की बहू ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी।












Click it and Unblock the Notifications