DA-DR Hike: त्रिपुरा में 2023 का तोहफा, बढ़ा 12% DA, पार्ट टाइम वर्करों के लिए बड़ा ऐलान

साल 2023 में त्रिपुरा सरकार सरकारी कर्मचारियों, पेंशनर्स और पार्ट टाइम वर्कर्स के लिए बड़ा ऐलान किया है। दिसंबर से ही पेंशनर्स के डीए में 12 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की गई है।

Tripura DA-DR Hike

Tripura DA-DR Hike: त्रिपुरा सरकार ने नये साल की शुरुआत से पहले ही कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए और डीआर में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। सरकार की भत्ते में इस घोषणा के बाद अब त्रिपुरा में 2018 से अब तक डीए 8 प्रतिशत से बढ़कर 20% प्रतिशत हो गया है।

त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने मंगलवार को पेंशनर्स के डीए में वृद्धि का ऐलान करते हुए कहा, "आज कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए डीए /डीआर में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की जाती है। इसके अलावा, डीआरडब्ल्यू एमआरडब्ल्यू पीटीडब्ल्यू और आकस्मिक श्रमिकों के पारिश्रमिक में 50 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी की गई है। इस निर्णय से लगभग 1,94,000 परिवारों को लाभ होगा। यह संशोधन एक दिसंबर से प्रभावी होगा"। सीएम ने इस फैसले पर ट्वीट मे कहा कि सरकार का यह निर्णय राज्य के समग्र विकास पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा।

Recommended Video

    New Year 2023 में India Population में होगा नंबर-1, हम बोझ या रिसोर्स ? | वनइंडिया हिंदी | *News

    त्रिपुरा सरकार ने इसके अलावा आकस्मिक और पार्ट टाइम श्रमिकों के पारिश्रमिक में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की भी घोषणा की। इससे 8,600 से अधिक श्रमिकों को फायदा होगा।

    इसको लेकर सरकारी बयान में कहा गया है कि डीए भत्तों में इस संशोधन से राज्य भर में कुल 104,600 नियमित कर्मचारियों और 80,800 पेंशनभोगियों को लाभ होगा। डीए और पारिश्रमिक वृद्धि से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के हाथ में सालाना 120 करोड़ रुपये (1,440 करोड़ रुपये) अतिरिक्त आएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+