Tripura Election Result: जीत के बाद सामने आए त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा, इस बात से दिखे थोड़ा निराश
Tripura CM Manik Saha: त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से परचम लहराया है। जीत के बाद मुख्यमंत्री माणिक साहा मीडिया के सामने आए और इस जीत को लेकर कई बड़ी बातें कहीं।

Tripura Election Result 2023: त्रिपुरा में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बननी तय हो गई है। चुनाव आयोग के आधिकारिक घोषणा से पहले राज्य में जश्न का माहौल शुरू हो गया है। भाजपा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस बीच राजधानी अगरतला में मुख्यमंत्री माणिक साहा के आवास पर मिठाइयां बांटी जा रही हैं क्योंकि पार्टी एक बार फिर सत्ता का स्वाद चखने को तैयार है। इनसब के बीच मुख्यमंत्री साहा भी मीडिया के सामने आए लेकिन चेहरे पर थोड़ी निराशा दिखी। दरअसल, मुख्यमंत्री साहा ने जितनी सीटों की उम्मीद की थी उस मुताबिक आती नहीं दिख रही हैं।
कम सीट आने का करेंगे विश्लेषण: माणिक साहा
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि हम अधिक सीटों की उम्मीद कर रहे थे और चुनाव के बाद विश्लेषण करेंगे कि ऐसा क्यों नहीं हुआ। मैं विजेता प्रमाणपत्र लेने जा रहा हूं। केंद्रीय नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय की जाएगी।
हमने पहले ही कहा था भाजपा जीतेगी: माणिक साहा
चुनावी रुझान सामने आने के बाद सीएम साहा ने कहा कि हमने पहले भी कहा था कि भाजपा एक बार फिर बहुमत से सरकार बनाएगी और अब तक के नतीजे बता रहे हैं कि हम सरकार बना रहे हैं। मैं पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं।
यह भी पढ़ें: त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा 1300 वोटों से जीतें
जानिए माणिक साहा के बारे में?
माणिक साहा का जन्म 8 जनवरी 1953 को माखन लाल साहा और प्रिया बाला साहा के यहां हुआ था। 2023 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले माणिक साहा ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। यह मई 2022 में हुआ था, जब बिप्लब कुमार देब अचानक पद से हटा दिए गए थे। माणिक साहा पहले कांग्रेसी थे। उन्होंने भाजपा में शामिल होने के लिए 2016 में पार्टी छोड़ दी थी। 2020 में वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने। माणिक साहा पेशे से डॉक्टर हैं। साहा, अब 70, एक मौखिक और मैक्सिलोफेशियल सर्जन हैं। माणिक साहा ने पिछले साल त्रिपुरा में एकमात्र राज्यसभा सीट जीती थी। खेल जगत से भी मुख्यमंत्री का गहरा नाता है। वह पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी और त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। माणिक साहा की शादी स्वप्ना साहा से हुई है, जिनसे उनकी दो बेटियां हैं।












Click it and Unblock the Notifications