जाटों को लेकर दिए विवादित बयान पर बिप्लब देब ने मांगी माफी, ट्वीट में लिखी ये बात
बिप्लब देब ने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में पंजाबी और जाट समुदाय के योगदान को मैं सदैव नमन करता हूं...
नई दिल्ली। जाटों और सिखों को लेकर दिए गए अपने विवादित बयान पर बवाल बढ़ने के बाद त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब ने माफी मांगी है। बिप्लब देब ने ट्वीट करते हुए कहा कि अगर उनके बयान से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो वो व्यक्तिगत तौर पर क्षमाप्रार्थी हैं। गौरतलब है कि बिप्लब देब ने अपने बयान में कहा था कि हरियाणा के जाटों में दिमाग कम होता है। उनके इस बयान पर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित आरएलडी प्रमुख अजित सिंह ने भी कड़ी आपत्ति जताई थी।
Recommended Video

'मुझे पंजाबी और जाट दोनों ही समुदायों पर गर्व'
बयान पर विवाद बढ़ने के बाद बिप्लब देब ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अगरतला प्रेस क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में मैंने अपने पंजाबी और जाट भाइयों के बारे में कुछ लोगों की सोच का जिक्र किया था। मेरी धारणा किसी भी समाज को ठेस पहुंचाने की नहीं थी। मुझे पंजाबी और जाट दोनों ही समुदायों पर गर्व है। मैं खुद भी काफी समय तक इनके बीच रहा हूं।'

'व्यक्तिगत रूप से क्षमाप्रार्थी हूं'
अपने अगले ट्वीट में बिप्लब देब ने कहा, 'मेरे कई अभिन्न मित्र इसी समाज से आते हैं। अगर मेरे बयान से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो उसके लिए मैं व्यक्तिगत रूप से क्षमाप्रार्थी हूं। देश के स्वतंत्रता संग्राम में पंजाबी और जाट समुदाय के योगदान को मैं सदैव नमन करता हूं और भारत को आगे बढ़ाने में इन दोनों समुदायों ने जो भूमिका निभाई है, उसपर प्रश्न खड़ा करने की कभी मैं सोच भी नहीं सकता हूं।'

अजित सिंह ने जताई कड़ी आपत्ति
इससे पहले बिप्लब देब के बयान पर अजित सिंह ने आपत्ति जताते हुए कहा, 'बिप्लब देब ने बोल तो दिया कि जाट व सिख कम दिमाग वाले हैं, लेकिन सच ये है कि उन्होंने कभी इन बहादुर कौम का इतिहास पढने की कोशिश नही की। यदि इतिहास जानते तो कदापि इस प्रकार कुतर्की बयान नही देते। बिप्लब देब से कहूंगा कि प्राचीन काल से आज तक हिंदुस्तान के सम्मान की रक्षा करने वाली और देश के लिए अन्न उपजाने वाली कौम पर कटाक्ष करने से पहले दिल्ली में बैठे अपने आकाओं से ही जाटों और सिखों के बारे में पूछ लें, आपकी गलतफहमी दूर हो जाएगी।'
'खट्टरजी व दुष्यंत चौटाला चुप क्यों हैं'
वहीं, बिप्लब देब के इस 50 सेंकड के वीडियो को कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, 'शर्मनाक व दुर्भाग्यपूर्ण! भाजपा के मुख्यमंत्री, बिप्लब देब ने पंजाब के सिख भाइयों व हरियाणा के जाट समाज को अपमानित कर उनका 'दिमाग़ कम' बताया। ये भाजपा की औछी मानसिकता है। खट्टरजी व दुष्यंत चौटाला चुप क्यों हैं? मोदी जी और नड्डा जी कहां हैं? माफी मांगें, कार्यवाही करें।'
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications