Tripura civic polls: त्रिपुरा में आज निकाय चुनाव, सुरक्षा कड़ी
अगरतला, 25 नवंबर। राजनीतिक हिंसा के आरोपों के बीच त्रिपुरा में आज निकाय चुनाव हो रहे हैं, हालांकि उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस महानिरीक्षक अरिंदम नाथ ने मीडिया से कहा कि त्रिपुरा पुलिस और त्रिपुरा राज्य राइफल्स के अलावा, बड़ी संख्या में सीआरपीएफ और बीएसएफ के जवानों की तैनाती की गई है। संवेदनशील 20 थानों को चिन्हित किया गया है और वहीं 644 मतदान केंद्रों को अलग-अलग श्रेणी में रखा गया है और वहां पर भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।

आपको बता दें कि आज 222 सीटों के लिए मतदान होने हैं, जिसमें भाजपा, माकपा नीत वाम और तृणमूल कांग्रेस समेत विभिन्न दलों के 785 उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। वोटों की गिनती 28 नवंबर को होगी। इससे पहले त्रिपुरा में कथित हिंसा और चुनाव प्रचार प्रतिबंधों के संबंध में सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई थी, जिसको सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने त्रिपुरा निकाय चुनाव स्थगित करने से इनकार कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि चुनाव अपने अंतिम दौर पर हैं और ऐसे में इसे स्थगित नहीं किया जा सकता है लेकिन उसे प्रशासन को कड़े निर्देश देते हुए कहा था कि ये उसकी जिम्मेदारी है कि नगरपालिका चुनाव के शेष चरण शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से हों।
Recommended Video
गौरतलब है कि टीएमसी के वकील ने सुप्रीम कोर्ट से राज्य में हाल ही में कथित हिंसा और राजनीतिक तनाव के कारण निकाय चुनावों के पुनर्निर्धारण पर विचार करने के लिए कहा था लेकिन कोर्ट ने ऐसा करने के लिए मना कर दिया। फिलहाल आज चुनाव हो रहे हैं। बताते चलें कि चुनाव की घोषणा के बाद (22 अक्टूबर को) अब तक 57 हिंसा से जुड़े राजनीतिक मामले दर्ज किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications