त्रिपुरा: बिप्लब कुमार देब का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

अगरतला, 14 मई: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देब ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। देब ने राज्यपाल सत्यदेब नारायण आर्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बिप्लव कुमार के इस्तीफा देने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने माणिक साहा को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया है।माणिक साहा त्रिपुरा बीजेपी के अध्यक्ष हैं और राज्यसभा सांसद हैं।

त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब ने इस्तीफा दे दिया है। tripura chief minister biplab kumar deb resigns

Recommended Video

      Biplab Deb Resigns: Tripura के CM का इस्तीफा | Biplab Deb News | Tripura News | वनइंडिया हिंदी

      बिप्लब देव गुरुवार को दिल्ली पहुंचे थे और उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी, जिसके बाद आज उन्होंने इस्तीफा दे दिया। भाजपा नेता बिप्लब कुमार देब करीब चार साल त्रिपुरा के मुख्यमंत्री रहे। त्रिपुरा में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को शानदार जीत मिली थी, जिसके बाद देब को मुख्यमंत्री बनाया गया था।

      इस्तीफा देने के बाद देब ने कहा, पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मेरी बात हुई है। आलाकमान के कहने पर मैंने यह फैसला लिया। मैं भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में पार्टी संगठन को मजबूत करता रहूंगा। त्रिपुरा में अगले साल, 2023 विधानसभा चुनाव होने हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+