दूध में से मक्खी की तरह भ्रष्ट मंत्रियों को निकाल बाहर करेंगे: राजनाथ सिंह

राजनाथ ने कहा कि अगर भाजपा के किसी मंत्री पर भ्रष्टाचार का कोई दाग लग जाए तो उसे उस तरह बाहर कर दिया जाएगा, जिस तरह दूध में से मक्खी को निकालकर बाहर कर दिया जाता है।

अगरतला। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने त्रिपुरा सरकार पर हमला बोलते हुए बड़ा बयान दिया है। रविवार को अगरतला में आयोजित एक रैली में राजनाथ सिंह ने कहा कि राज्य की वामपंथी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। राजनाथ ने कहा कि अगर भाजपा के किसी मंत्री पर भ्रष्टाचार का कोई दाग लग जाए तो उसे उस तरह बाहर कर दिया जाएगा, जिस तरह दूध में से मक्खी को निकालकर बाहर कर दिया जाता है। राजनाथ सिहं ने कहा भाजपा सरकार पर देश का जनता का भरोसा कायम है।

rajnath singh

राजनाथ सिंह ने कहा कि त्रिपुरा में पिछले 25 वर्षों की वामपंथी सरकार ने राज्य की जनता के लिए कुछ नहीं किया। राज्य में हर तरह बेरोजगारी, भुखमरी और हिंसा का माहौल है। राजनाथ ने कहा कि इन हालातों में बदलाव के लिए भाजपा का सत्ता में आना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि आप सुशासन देखना चाहते हैं, तो आप भाजपा शासित राज्यों में जाकर देखिए। हमने 19 राज्यों को जीता है। आने वाले चुनावों में लोग मार्क्सवादी शासन को ठुकराकर भाजपा को वोट देंगे।

गृह मंत्री ने कहा कि जब तक त्रिपुरा में भाजपा की सरकार नहीं आती, तब तक विकास त्रिपुरा से दूर रहेगा। राजनाथ ने त्रिपुरा की जनता से अपील करते हुए कहा कि आप लोग भाजपा को एक बार मौका दें और फिर देखिए कि हम राज्य के विकास के लिए क्या कर सकते हैं। राजनाथ ने कहा कि विकास के फलों के सही बंटवारे के लिए सरकार कैसे चलाई जाती है, भाजपा ये अच्छी तरह जानती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+