Tripura Election 2023: सभी 60 विधानसभा सीटों पर वोटिंग खत्म, 81 फीसदी से अधिक मतदान
Tripura Election 2023 Live: त्रिपुरा में आज विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले गए। सभी 60 सीटों पर एक ही चरण में मतदान कराए गए। चुनाव आयोग के अनुसार ओवरऑल 81 फीसद से अधिक वोटिंग हुई है।

Tripura Assembly Election 2023: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में सभी 60 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच आज मतदान पूरा हो गया है। सुबह त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने अगरतला में अपना वोट डाला और कहा कि प्रदेश की जनता एक बार फिर भाजपा की ही सरकार बनाएगी। इसके बाद विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व सीएम माणिक सरकार ने भी अपना वोट डाला। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है। शांतिपूर्ण मतदान को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पढ़िए, त्रिपुरा चुनाव से जुड़े सभी अपडेट।
लाइव अपडेट:-
LIVE Feed
बदलाव चाहती है जनता- माणिक सरकार
जहां-जहां मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा है, वहां उन्होंने सड़कें जाम कर दी हैं, वोटर्स ने चुनाव आयोग से कह दिया है कि अगर उन्हें मतदान नहीं करने दिया गया तो वो बाकी लोगों को भी वोट नहीं डालने देंगे, ये संकेत है कि लोग बदलाव चाहते हैं- माणिक सरकार
READ MORE
















Click it and Unblock the Notifications