कभी पंखा बंद करने तो कभी खजूर ना लाने पर हुआ तीन तलाक, ये केस रहे चर्चा में

कभी पंखा बंद करने तो कभी खजूर ना लाने पर हुआ तीन तलाक, ये केस

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आज एक अहम फैसला सुनाते हुए तीन तलाक को असंवैधानिक घोषित कर दिया है। उच्च न्यायालय की पांच सदस्यीय जजों की बेंच में से तीन ने इसे असंवैधानिक बताया है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जेएस खेहर ने कहा कि अदालत अपने विशेष शक्तियों का उपयोग करते हुए केंद्र सरकार को निर्देश दे रही है कि 6 महीने के भीतर तीन तलाक पर कानून बनाएं। तीन तलाक लंबे समय से देश में बहस के केंद्र में है, कई ऐसे मामले भी बीते कुछ दिनों में सामने आए हैं, जब बहुत छोटी मोटी बातों पर तलाक दे दिया गया।

triple talaq weird cases in india कभी पंखा बंद करने तो कभी खजूर ना लाने पर हुआ तीन तलाक

पति के सोते हुए पत्नी ने किया पंखा बंद, नतीजा तलाक

पति के सोते हुए पत्नी ने किया पंखा बंद, नतीजा तलाक

बीते कुछ महीनों में एक के बाद एक ऐसे कई केस सामने आए जब ऐसी वजहों पर तलाक दे दिया गया कि एकबारगी सुनने वालों को भी यकीन ना हो कि ऐसे भी तलाक हो सकता है। इसी साल मई में महाराष्ट्र में एक शख्स ने तब पत्नी को तलाक बोल दिया था, जब वो कमरे में सो रहा था और पत्नी ने आकर पंखा बंद कर दिया।

Recommended Video

    Triple Talaq: 5 Womens who are fighting against Triple Talaq in Supreme court । वनइंडिया हिंदी
    खजूर ना लाने पर तीन तलाक

    खजूर ना लाने पर तीन तलाक

    इसी साल जून में जब इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से रमजान का महीना जब चल रहा था तो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ससुराल आए एक शख्स ने अपनी बीवी को तीन तलाक कह दिया था। ये तब हुआ था जब रोजा इफ्तार के लिए खजूर ना लाने पर उसका पत्नी से झगड़ा हुआ।

    नमकीन का पैकेट बना तलाक की वजह

    नमकीन का पैकेट बना तलाक की वजह

    इसी साल मई में उत्तर प्रदेश में एक 26 साल के युवक ने इसलिए बीवी को तलाक दे दिया था क्योंकि जो नमकीन वो अपने खुद के खाने को लाया था, उसे उसकी बीवी ने अपने माता-पिता को खिला दिया। इसी से वो गुस्सा गया और तीन तलाक कहा।

    सड़क किनारे पति ने पत्नी को दिया तलाक

    सड़क किनारे पति ने पत्नी को दिया तलाक

    इस साल मई में राजस्थान के जोधपुर में सड़क किनारे बीवी को तलाक दे शौहर चलता बना। बाद में उसने कहा कि बीबी उसे गाली देती है वो सालों तक मां नहीं बन पाई। उसके इलाज के लिए मैं 6-7 लाख खर्च कर चुका हूं। अब मैंने उसे तलाक दे दिया।

    शादी के दो साल बाद गर्भवती हुई पत्नी, पति ने दिया तलाक

    शादी के दो साल बाद गर्भवती हुई पत्नी, पति ने दिया तलाक

    बिहार के गोपालगंज जिले में 4 अगस्त को एक एक अनोखा मामला सामने आया, जहां एक पति ने पत्नी को गर्भवती होने की वजह से तलाक दे दिया है। गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव की रहने वाली रुबीना खातून दो साल बाद गर्भवती हुई तो पति ने तलाक दे दिया।

    ससुर के छेड़ने की शिकायत की, पति ने बर्थडे पर दिया तलाक

    ससुर के छेड़ने की शिकायत की, पति ने बर्थडे पर दिया तलाक

    हैदराबाद से तीन तलाक का एक चौंकाने वाला मामला 24 अप्रैल को सामने आया, पति ने दुबई से पत्नी को व्हाट्सएप पर तीन तलाक लिख भेजा और कहा कि ले ये तेरा बर्थडे गिफ्ट है, जो करना हो कर ले। महिला ने पति से ससुर के छेडड़छाड़ करने की शिकायत की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+