लोकसभा में आज पेश होगा तीन तलाक बिल

नई दिल्ली। तीन तलाक बिल पर आज लोकसभा में चर्चा हो सकती है, माना जा रहा है कि इस बिल को आज लोकसभा में पारित कर दिया जाएगा। बिल पर चर्चा से पहले भाजपा ने अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी किया है और उन्हें सदन में उपस्थित रहने को कहा है। बता दें कि तीन तलाक विधेयक में एक साथ तीन तलाक बोलकर तलाक देने को अपराध करार दिया गया है। ऐसे में अगर आरोपी दोषी पाया जाता है तो उसे सजा का प्रावधान है। गौर करने वाली बात है कि नरेंद्र मोदी सरकार ने दूसरी बार सत्ता में आने के बाद इस बिल को सदन में सबसे पहले पेश किया था। हालांकि कई विपक्षी दलों ने इसका विरोध किया था, लेकिन बावजूद इसके सरकार अपने फैसले पर अडिग है।

triple talaq

हालांकि यह बिल लोकसभा में आसानी से पारित हो सकता है क्योंकि भाजपा के पास लोकसभा में पूर्ण बहुमत से कहीं का आंकड़ा है। लेकिन राज्यसभा में पार्टी को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। यहां इस बिल के खिलाफ नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल, आंध्र पर्देश की वाईएसआर कांग्रेस विरोध करेगी। यहां तक कि खुद भाजपा की सहयोगी नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाइटेड भी इस बिल का विरोध करेगी। कांग्रेस भी इस बिल में पुरुषों को सजा दिए जाने के प्रावधान के खिलाफ है।

बता दें कि कुछ दिन पहले जेडीयू के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा था कि ये अजीब है कि एनडीए में होने के बावजूद यूनिफॉर्म सिविल कोड और ट्रिपल तलाक जैसे मुद्दों पर सरकार का हम विरोध कर रहे हैं। ये दुखद है कि विवादित मुद्दों पर विचार करने के लिए एनडीए में कोई मंच उपलब्ध नहीं है, ना साझा न्यूनतम कार्यक्रम और ना ही समन्वय समिति। केसी त्यागी ने आगे कहा कि एनडीए ने यूनिफॉर्म सिविल कोड जैसे मुद्दों के लिए साझा रणनीति पर फैसला नहीं किया है, इसलिए हर पार्टी की अपनी लाइन है। हम आर्टिकल 370 का समर्थन करते हैं। इसे नहीं छुआ जाना चाहिए, राम मंदिर पर, यहां तक कि पीएम ने भी कहा है कि हमें कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए, लेकिन बीजेपी के कुछ नेता कह रहे हैं कि वे कोर्ट के फैसले का सम्मान नहीं करेंगे। ये हमारे लिए अजीब स्थिति बन गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+