शपथ के अगले ही दिन टीएमसी सांसद नुसरत जहां और मिमि चक्रवर्ती ने लोकसभा में उठाया ये मुद्दा

नई दिल्ली। लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेने के अगले ही दिन तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां और मिमि चक्रवर्ती ने सदन में अपनी बात रखी। उन्होंने बुधवार को लोकसभा में बोलते हुए पहला मुद्दा उठाया है। हाल ही में शादी करके लौटी सांसद नुसरत जहां ने पश्चिम बंगाल में अपने संसदीय क्षेत्र बशीरहाट में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग उठाई। वहीं पश्चिम बंगाल के ही जादवपुर से टीएमसी सांसद मिमि चक्रवर्ती ने अपने संसदीय क्षेत्र में एक फ्लाईओवर के निर्माण का मुद्दा उठाया।

मिमि चक्रवर्ती ने उठाया फ्लाईओवर बनाने का मुद्दा

मिमि चक्रवर्ती ने उठाया फ्लाईओवर बनाने का मुद्दा

दरअसल, पश्चिम बंगाल के बशीरहाट से टीएमसी सांसद नुसरत जहां मंगलवार को संसद पहुंचीं, जहां उन्होंने सांसद के तौर पर शपथ ग्रहण किया। उनके साथ जादवपुर से लोकसभा चुनाव जीतने वाली टीएमसी की ही सांसद मिमि चक्रवर्ती ने भी शपथ ग्रहण किया। इससे पहले लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसदों ने पिछले हफ्ते शपथ ग्रहण कर लिया था। टीएमसी की दोनों सांसदों को शपथ में देरी इसलिए हुई क्योंकि नुसरत जहां ने हाल ही में शादी की है, इसी के चलते वो शपथ लेने संसद नहीं आ सकी थीं। मिमि चक्रवर्ती भी उनके शादी के कार्यक्रम में शरीक थीं। इसलिए उन्होंने भी मंगलवार को सांसद के तौर पर शपथ ग्रहण किया।

नुसरत जहां ने केंद्रीय विद्यालय खोलने की उठाई मांग

नुसरत जहां ने केंद्रीय विद्यालय खोलने की उठाई मांग

मंगलवार को शपथ के बाद सांसद नुसरत जहां ने बताया था कि सदन में उनकी प्राथमिकता क्या होगी। उन्होंने कहा था कि हमारी पहली चिंता अपने निर्वाचन क्षेत्र को लेकर है, जिसे सदन के समक्ष उठाएंगे और अपना विचार रखेंगे। अपनी बात पर कायम रहते हुए बुधवार को टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने अपने संसदीय क्षेत्र बशीरहाट में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग उठाई। वहीं जादवपुर से तृणमूल सांसद मिमि चक्रवर्ती ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक फ्लाईओवर के निर्माण का मुद्दा उठाया।

एक दिन पहले ही दोनों TMC सांसदों ने ली शपथ

एक दिन पहले ही दोनों TMC सांसदों ने ली शपथ

बता दें कि नुसरत जहां ने बीते हफ्ते बुधवार को बिजनेसमैन निखिल जैन से तुर्की में शादी की थी। नुसरत की शादी के मौके पर उनके साथ परिवार के सदस्य और कुछ खास दोस्त मौजूद थे। नुसरत ने अपनी शादी की फोटो ट्विटर पर भी शेयर कर सबको इसके बारे में जानकारी दी। निखिल जैन के साथ फोटो पोस्ट करते हुए नुसरत जहां ने लिखा निखिल के साथ खुशियों के सफर पर। नुसरत जहां और निखिल जैन का रिसेप्शन 4 जुलाई को कोलकाता में होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+