संसद परिसर में टीएमसी सांसद नुसरत जहां को आया गुस्सा, कहा- 'आप धक्का नहीं मार सकते'

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के बशीरहाट से टीएमसी सांसद नुसरत जहां मंगलवार को संसद पहुंचीं, जहां उन्होंने सांसद के तौर पर शपथ ग्रहण किया। उनके साथ जाधवपुर से लोकसभा चुनाव जीतने वाली टीएमसी की ही सांसद मिमि चक्रवर्ती भी थी। मिमि चक्रवर्ती ने भी सांसद के तौर पर शपथ ली। इससे पहले लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसदों ने पिछले हफ्ते शपथ ग्रहण कर लिया था। हालांकि, नुसरत जहां ने हाल ही शादी की है, इसी के चलते वो शपथ लेने संसद नहीं आ सकी थीं। मिमि चक्रवर्ती भी उनके शादी के कार्यक्रम में शरीक थीं। मंगलवार को जब टीएमसी की दोनों सांसद शपथ ग्रहण के बाद संसद से बाहर निकल रही थी उस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे दोनों सांसदों को गुस्सा आ गया।

टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने कहा- धक्का मत दो

टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने कहा- धक्का मत दो

दरअसल, लोकसभा में शपथ लेने के बाद जब टीएमसी की सांसद नुसरत जहां और मिमि चक्रवर्ती बाहर निकल रही थीं, इसी दौरान संसद परिसर में मीडियाकर्मियों ने उनसे बात करने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने उनसे तस्वीरें खिंचवाने के लिए कहा, हालांकि इस कवायद के दौरान टीएमसी सांसदों को कुछ धक्का लगा। जिसके बाद मीडियाकर्मियों पर नाराज होते हुए बासिरहाट से टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने उन्हें पीछे हटने और वापस जाने को कहा। यही नहीं उन्होंने कहा कि धक्का मत दो।

मीडियाकर्मियों ने जब घेरा तो नाराज हुई नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती

मीडियाकर्मियों ने जब घेरा तो नाराज हुई नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती

बताया जा रहा है कि पूरा घटनाक्रम उस समय हुआ जब संसद से निकलने के दौरान अभिनेत्री और सांसद नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती की तस्वीर और बाइट लेने लिए कुछ मीडिया कर्मियों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। इस दौरान मिमि चक्रवर्ती को शायद कुछ धक्का लगा, जिसके बाद वो नुसरत जहां के पीछे जाकर खड़ी हो गईं। इसके बाद भी वहां की स्थिति देखकर दोनों सांसदों को संसद परिसर में वापस जाना पड़ा, बाद में सुरक्षाकर्मियों के आने पर उनके लिए रास्ता खाली हो सका।

'आप धक्का नहीं मार सकते, कृपया समझने की कोशिश करें'

'आप धक्का नहीं मार सकते, कृपया समझने की कोशिश करें'

इसी घटना के दौरान टीएमसी की दोनों सांसद खासी नाराज नजर आईं। दूसरी ओर नुसरत जहां ने सुरक्षात्मक रूप से अपनी दोस्त मिमि चक्रवर्ती के इर्द-गिर्द अपना हाथ रखा। साथ ही उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा, "आप धक्का नहीं मार सकते सर, कृपया समझने की कोशिश करें।" इसकें बाद टीएमसी की दोनों सांसद जब अपनी गाड़ी की ओर जा रही थीं तो एक बार फिर मीडियाकर्मियों ने उनसे तस्वीरें लेने के लिए कहा, इस बाद उन्होंने उचित दूरी पर खड़े होकर मीडिया वालों ने से तस्वीर लेने के कहा।

क्या हुआ जो सांसद नुसरत जहां और मिमि चक्रवर्ती को आया गुस्सा

क्या हुआ जो सांसद नुसरत जहां और मिमि चक्रवर्ती को आया गुस्सा

तृणमूल कांग्रेस पार्टी के टिकट पर बसीरहाट लोकसभा सीट से चुनाव जीत कर सांसद बनीं नुसरत जहां अपनी शादी के चलते शपथ समारोह में नहीं पहुंची थीं। इसको लेकर उनको सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। सवाल उठाए गए थे कि क्या वो बतौर सांसद अपने कामकाज को लेकर गंभीर नहीं हैं। विदेश से लौटने के बाद अब वो शपथ के लिए पहुंचीं। नुसरत जहां ने बाद में कहा, "मेरी प्राथमिकता में कई बातें हैं। हमारी पहली चिंता अपने निर्वाचन क्षेत्र की है, जिसे हम सदन के समक्ष उठाएंगे। हम वहां अपने विचार रखेंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+