शाहीन बाग में गणतंत्र दिवस के मौके पर फहराया गया तिरंगा
Recommended Video
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। दिल्ली का शाहीन बाग इस विरोध प्रदर्शन का केंद्र बना हुए पिछले कई दिनों से महिलाएं यहां पर इस कानून का विरोध कर रही हैं और धरने पर बैठी हैं। इस बीच आज गठतंत्र दिवस के मौके पर यहां पर तिरंगा फहराया गया। यहां पूरे इलाके को तिरंगे के रंग से सजाया गया और लोगों ने तिरंगा झंडा फहराया। यहां धरने पर बैठे लोग लगातार नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी और एनपीआर का विरोध कर रहे हैं। लोग सीएए कानून को वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं।

एक तरफ जहां शाहीन बाग में लगातार सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है, तो दूसरी तरफ केंद्र सरकार इस कानून को लेकर सख्त है। गृहमंत्री अमित शाह ने साफ कर दिया है कि वह इस कानून को वापस नहीं लेंगे, जिसे विरोध करना है करे। बता दें कि इससे पहले शाहीन बाग प्रदर्शन को कवर करने गए पत्रकार दीपक चौरसिया के साथ यहां मारपीट हुई थी। लोगों ने दीपक चौरसिया के साथ मारपीट की और कैमरा तोड़ दिया। वहीं इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
बता दें कि शाहीन बाग में 15 दिसंबर से ही बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं धरने पर बैठी हैं। ये महिलाएं नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी का लगातार विरोध कर रही हैं। इनका कहना है कि ये कानून उनके साथ भेदभाव करता है। वे पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से इस कानून को वापस लेने की मांग कर रही हैं। हालांकि, अमित शाह ने पिछले दिनों कहा था कि सरकार इस मुद्दे पर पीछे नहीं हटेगी।












Click it and Unblock the Notifications