India@70: गूगल भी मना रहा है भारत की आजादी का जश्न, डिजाइन किया खास डूडल

नई दिल्ली। आजादी के जश्न में जहां पूरा भारत झूम रहा है, चारों और देशभक्ति के गाने बज रहे हैं तो ऐसे में आजादी का जश्न मनाने में गूगल भी पीछे नहीं। गूगल ने अपने डूडल में भारतीय संसद और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का इस्तेमाल किया है। तीन रंगों वाले इस डूडल पर क्लिक करने पर आपको गूगल भारत के स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी सभी खबरों की सर्च पर ले जाता है।

भारत 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश कोलोनियल शासन से करीब 200 साल बाद आजाद हुआ था। आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौथी बार लाल किले से तिरंगा फहराया और देश को संबोधित किया। उनके शानदार संबोधन में देश के विकास की बातें हुईं तो वहीं गोरखपुर के मासूमों की हुई मौत पर दुख झलका। उन्होंने साल 2022 तक देश की तस्वीर बदलने की बात कही।

आस्था के नाम पर हिंसा ठीक नहीं

मोदी ने कहा कि आस्था के नाम पर हिंसा ठीक नहीं, जातिवाद का जहर देश का भला नहीं कर सकता, हमें शांति, एकता और सद्भाव के साथ आगे बढ़ना है। देश शांति और सदभाव से चलता है, यह गांधी और बुद्ध की भूमि है। आस्था के नाम पर हिंसा का रास्ता इस देश में चल नहीं चल सकता है।

भारत छोड़ो का नारा था, आज है भारत जोड़ो

उस समय भारत छोड़ो का नारा था, आज है भारत जोड़ो। जिनके एक ही पते पर कई-कई कंपनियां चलती थीं नोटबंदी के बाद जब डेटा का विश्लेषण किया गया तो 3 लाख ऐसी कंपनियां पाईं गईं, जो सिर्फ हवाला का कारोबार करती थीं। उनमें से पौने 2 लाख कंपनियों पर ताले लटक गए। कुछ तो ऐसी शेल कंपनियां थीं, जिनके एक ही पते पर कई-कई कंपनियां चलती थीं।

देश में अब लूट नहीं चलेगी, जवाब देना पड़ेगा...

हमने उन पर कार्रवाई की। देश में अब लूट नहीं चलेगी, जवाब देना पड़ेगा... भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ हमारी लड़ाई अभी आगे और बढ़ेगी। जीएसटी के कारण हजारों करोड़ की बचत हुई है समय की भी बचत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+