Air India Express फ्लाइट की तिरुवनंतपुरम में इमरजेंसी लैंडिंग, त्रिची से शारजाह जा रहा था विमान

Air India Express Flight: एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट की केरल के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर एहतियातन लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली (त्रिची) से शारजाह जा रही थी, लेकिन अचानक रास्ते में तकनीकी कारणों से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक 154 यात्रियों के साथ त्रिची-शारजाह एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या 613 को तकनीकी कारणों के चलते तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर लैंड करना पड़ा।

Air India Express flight

इधर, फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग से विमान में सवार सभी यात्री दहशत में आ गए। जिसके बाद विमान को यात्रा कर रहे सभी 154 यात्रियों के साथ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा गया।

घटना के अनुसार तकनीकी कारणों से सोमवार को तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह करीब 10:45 बजे त्रिची से उड़ान भरने के बाद एयरपोर्ट प्राधिकरण ने इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया था।

लैंडिंग को लेकर एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि विमान दोपहर के करीब तिरुवनंतपुरम में सुरक्षित उतर गया। एयरलाइन ने यह भी कहा कि उड़ान में 154 यात्री थे और यह एहतियाती लैंडिंग थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+