डूंगरपुर हिंसा: बातचीत को आगे आए आदिवासी प्रतिनिधि, सोमवार तक हाईवे खुलने की उम्मीद

नई दिल्ली: राजस्थान के डूंगरपुर में रविवार को चौथे दिन भी हालात तनावपूर्ण बने रहे, हालांकि अब आदिवासी जनप्रतिनिधियों ने हालात सामान्य करने के लिए प्रशासन से बातचीत शुरू कर दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि सोमवार तक हाईवे खुल जाएगा। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इलाके में तनाव अभी भी बरकरार है, लेकिन हालात पूरी तरह से उनके कंट्रोल में है। जल्द ही बातचीत के जरिेए मामले को हल कर लिया जाएगा।

violence

डूंगरपुर में रविवार को जनजाति प्रतिनिधियों ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से बात की। इस दौरान डूंगरपुर सांसद कलकमल कटारा, उदयपुर सांसद अजुर्न लाल मीणा समेत कई दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक के बाद जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्य मंत्री अजुर्न सिंह बामनिया ने कहा कि सभी से शांति बहाली के उपायों पर चर्चा की गई है। जल्द ही जिले में पहले की तरह शांति कायम होगी। सीएम अशोक गहलोत भी हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

Recommended Video

    Rajasthan में प्रदर्शन के दौरान हिंसा, BJP के 3 सदस्यों की कमेटी जाएगी डूंगरपुर | वनइंडिया हिंदी

    क्यों हुई इतनी ज्यादा हिंसा?
    राजस्थान में डूंगरपुर जिला जनजाति बाहुल्य है। प्रदर्शन करने वाले अधिकांश लोग भी इसी वर्ग से हैं। प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर लोग राजस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी हैं। उनकी मुख्य मांग राजस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षा में अनारक्षित 1167 पदों को जनजाति (एसटी) वर्ग से भरने की है। मौजूदा वक्त में डूंगरपुर जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर बिछीवाड़ा-खेरवाड़ा का इलाका उपद्रव का केन्द्र बिन्दू है। अभी तक एसपी की गाड़ी समेत 30 से ज्यादा वाहन फूंके जा चुके हैं। साथ ही पुलिस ने 700 से ज्यादा लोगों पर केस दर्ज किया है। शनिवार को हुई फायरिंग में एक शख्स की मौत भी हुई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+