जापानी बुखार से 73 बच्चों की मौत, दलित लड़के ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी
505 गांवों मेें फैल चुका है जानवेला जापानी बुखार। पीएम मोदी से की जान बचाने की अपील।
मलकानगिरी। ओडिशा के मलकानगिरी इलाके के 505 गांवों में जापानी बुखार 73 बच्चों की जान ले चुका है। एक दस साल के दलित लड़के ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है जिससे इस बीमारी की त्रासदी से जूझ रहे ग्रामीणों के दर्द का पता चलता है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अब तक इस बीमारी में 73 की मौत हो चुकी है। मलकानगिरी के चीफ डिस्ट्रिक्ट मेडिकल ऑफिसर का कहना है कि जापानी बुखार यानि जापानी इंसेफलाइटिस से सिर्फ 23 बच्चों की मौत हुई है जबकि बाकी बच्चों की जान अन्य वजहों से गई है।
'जान बचाइए मोदी जी'
10 साल के उमेश माधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बारे में पत्र लिखकर मदद मांगी है। उसने लिखा है, 'हमारी जान बचाइए। मेरे कई दोस्त जापानी बुखार से अपनी जान गंवा चुके हैं। आप दुनिया घूम रहे हैं। क्या आप हमारे गांव नहीं आ सकते? यहां आकर देखिए कि कितने बच्चे मर रहे हैं।'

मलकानगिरी इलाके के एक प्राइमरी स्कूल के चौथी कक्षा के छात्र उमेश माधी ने चिट्ठी में बताया है कि जापानी बुखार के शिकार हुए बच्चों के मां-बाप किस दुख और परेशानी से गुजर रहे हैं। माधी का कहना है कि उसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मिलने की उम्मीद है।

मलकानगिरी के 505 गांव जानलेवा बीमारी के शिकार
मलकानगिरी के 505 गांव जापानी इंसेफलाइटिस बीमारी की चपेट में हैं। राज्य सरकार ने भी यह स्वीकार किया है कि पिछले तीन दिनों से हालात बदतर हुए हैं।
राज्य सरकार के अधिकारी इलाके में पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उनका कहना है कि हालात उम्मीद के मुताबिक सुधर नहीं रहे हैं।
-
गढ़वाल के हरिद्वार में पहले अमित शाह, कुमाऊं से अब राजनाथ सिंह, जानिए क्या है भाजपा का मिशन-2027 'हैट्रिक' -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications