दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके

नई दिल्ली। देश की राजधानी और एनसीआर में आज सुबह एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पिछले 24 घंटों के भीतर दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आज सुबह तकरीबन 6.28 बजे दिल्ली और एनसीआर में यह भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार उत्तर प्रदेश के मेरठ में हल्के भूकंप के झटकों के बाद दिल्ली और एनसीआर में यह भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप मेरठ से 6 किलोमीटर दूर खड़खौड़ा में महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटकों के बारे में सोशल मीडिया पर भी तमाम लोगों ने जानकारी दी और इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने भूकंप के झटकों को महसूस किया है।

earthquake

आपको बता दें कि रविवार को भी दिल्ली एनसीआर के अलावा हरियाणा के भी कुछ इलाकों में भूंकप के झटके महसूस किए गए थे। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक करीब 4 बजकर 42 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता और केंद्र का पता अभी नहीं चल पाया है। अभी तक किसी तरह के नुकसान की भी कोई खबर नहीं है। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग दहशत से घर से बाहर निकल आए थे।

जानकारी के मुताबिक रविवार शाम करीब 4:42 दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। दिल्ली-एनसीआर के अलावा हरियाणा के झज्जर, महेंद्रगढ़ और रोहतक में भी लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए थे। झटके महसूस होते ही लोग दहशह के मारे घरों से बाहर निकल आए थे। झटके हालांकि ज्यादा तीव्रता के नहीं थे, इसलिए अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

इसे भी पढ़ें- दिल्‍ली: सीवर की सफाई करने उतरे 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+