दिल्‍ली-एनसीआर में फिर भूकंप के झटके, पाकिस्‍तान में था केंद्र

Tremors felt in Delhi and NCR after earthquake in Pakistan
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। तीन दिन में दूसरी बार आये भूकंप के हल्‍के झटके ने दिल्‍ली और एनसीआर को हिलाकर रख दिया। लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए तो वो अपने घर से बाहर निकल गये। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार भूकंप का सेंटर पाकिस्‍तान में था। पाकिस्तान के कराची, लरकाना और क्वेटा में भूकंप आया। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के हवाले से बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.2 मापी गई है।

फिलहाल भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। मालूम हो कि मंगलवार को भी पाकिस्‍तान के बलूचिस्‍तान में भूकंप आया था जिसके झटके दिल्‍ली और एनसीआर में महसूस किये गये थे। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मंगलवार को आए शक्तिशाली भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़ कर 359 हो गई।

यहां भूकंप की तीव्रता 7.7 मापी गई थी। मीडिया की खबरों में मृतकों की संख्या में वृद्धि की आशंका जताई जा रही है। वहीं पाकिस्‍तान में मंगलवार को आये भूकंप में घायलों की संख्‍या 755 हो गई है। ज्यादातर प्रभावित इलाकों में सहायता पहुंच चुकी है, लेकिन कुछ दूरवर्ती इलाके भी हैं जहां अभी तक नहीं पहुंचा जा सका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+