भारत-पाक सीमा पर भूकंप, पंजाब में भी महसूस हुए झटके
नयी दिल्ली। भारत-पाकिस्तान सीमा पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। बॉर्डर के पा 4.6 तीव्रता के हल्के झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान के लाहौर, शेखपुर समेत कई इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।

भारत के पंजाब के कई इलाकों में भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए। पंजाब के अमॉतसर और जालंधर में भूकंप के झट के आए, लेकिन तीव्रता कम होने की वजह से किसी भी नुकसान की खबर नहीं है।
आप को बता दें कि सुबह गुजरात के कई इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। गुजरात में आए भूकंप की तीव्रता 4.5 थी। वहीं सुबह करीब 8 बजे मणिपुर में भी भूकंप आया था। करीब 1 मिनट तक लोगों ने कंपन महसूस किया। वहां भूकंप की तीव्रता 3.2 थी।












Click it and Unblock the Notifications