कुदरत का करिश्मा: अंदर से जलता रहा पेड़, बाहरी हिस्सा पूरी तरह सुरक्षित, VIDEO
नई दिल्ली: प्रकृति अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। पहले भी बहुत सी प्राकृतिक घटनाएं होती थीं, लेकिन कम्युनिकेशन के अभाव में किसी को उनका पता नहीं चल पाता था। अब सोशल मीडिया का दौर है, इस वजह से रहस्यमयी घटनाएं तेजी से वायरल होती हैं। अब एक पेड़ के अंदर लगी अजीबोगरीब आग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अंदर ही अंदर जला पेड़
ये वीडियो कब और कहां का है, ये नहीं पता लेकिन लोग इसे तेजी से शेयर कर रहे हैं। वैसे आमतौर पर जब किसी पेड़ में आग लगती है, तो वो पहले बाहर से जलता है, बाद में उसके अंदरुनी हिस्से का नंबर आता है, लेकिन इस वीडियो में मामला अलग है। पेड़ अंदर से जल रहा होता है, जबकि उसका बाहरी हिस्सा पूरी तरह से सुरक्षित था।

लोगों ने बताया 'नर्क का दरवाजा'
वीडियो देखकर बहुत से लोगों के होश उड़ गए। किसी ने इसे नर्क का दरवाजा कहा, तो कई इसे भूतिया पेड़ बता रहे हैं। एक शख्स ने लिखा कि पेड़ का एक हिस्सा खुला है और उसमें सिर्फ आग नजर आ रही, जिससे ऐसा लग रहा कि ये 'नर्क का दरवाजा' है।

कैसे हुई ये घटना?
वैसे ये कोई पहली घटना नहीं है। कई बार पेड़ों के अंदर आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जबकि उनके पत्ते, ठहनियां और आसपास के पेड़ पूरी तरह से सुरक्षित रहते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक ये घटना ज्यादातर बार बिजली गिरने से होती है। इसके अलावा जब तेज हवाएं चलती होंगी, तो पेड़ों के रगड़ने से चिनगारी निकलती होगी, जो आग को रूप लेती है। सबसे खास बात ये कि ऐसी घटनाएं सिर्फ उन्हीं पेड़ों में होती हैं, जो अंदर से खोखले होते हैं।

इंसान भी जिम्मेदार
विशेषज्ञों ने बताया कि जब पेड़ अंदर से खोखले हो जाते हैं, तो उनके अंदर छोटे-छोटे रेसे रहते हैं, जो आग तेजी से पकड़ते हैं, जबकि बाहर का हिस्सा काफी ठोस रहता है, इस वजह से वो एकदम अंत में जलता है। कई मामलों में इंसानों का हाथ भी रहता है, क्योंकि वो सिगरेट, सिगार आदि पीकर उसे बिना ठीक से बुझाए फेंक देते हैं। जिसके चलते आग लगती है।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications