VIDEO: दूल्हा-दुल्हन करा रहा थे पार्क में वेडिंग फोटोशूट, तभी उनके ऊपर गिरा पेड़
VIDEO: दूल्हा-दुल्हन करा रहा थे पार्क में फोटोशूट, तभी उनके ऊपर गिरा पेड़
नई दिल्ली। शादी के वक्त के खास पलों को कैमरे में कैद कर लेना हर नव विवाहित जोड़ा चाहता है। आजकल इसके लिए बाकायदा शूट भी किया जाता है लेकिन इस जोड़े के सात बड़ा हादसा होते-होते बचा। ये जोड़ा जब पार्क में वीडियो शूट करा रहा था, कि तभी पेड़ का एक बड़ा हिस्सा उनके ऊपर गिर पड़ा। हालांकि वक्त रहते दुल्हन ने देख लिया और दोनों उठ के बाचे और बाल-बाल बचे।

इस वीडियो को फ्रेडी हरनानडीज फोटोग्राफी और मीडिया ने फेसबुक पर शेयर किया है। वीडियो में छेयेन और लुकास दोनों पार्क में बैठकर प्यार से बात कर रहे थे कि तभी दुल्हन को टहनी टूटने की आवाज आ गई और ये हादसा होने से बच हुआ। ये शादी 30 जून को हुई थी और ये वीडियो तीन जुलाई को फेसबुक पर पोस्ट किया गया। इस वीडियो पर काफी लोग अपना रिएक्शन दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications