लंबे समय तक कोई भी देश विकास से दूर नहीं रह सकता: पीएम मोदी
नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोई भी देश लंबे समय तक विकास से दूर नहीं रह सकता है। दुनिया में हर देश के अपने संसाधन, अनुभव और मजबूतियां होती हैं। आज के समय में दुनिया में देश एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। साथ ही एक दूसरे पर निर्भर भी हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि आज का युवा भारत बहुत अलग और आगे की सोच रहा है।
उन्होंने कहा कि हम कानूनों को बदल रहे हैं। कठिन प्रक्रियाओं का खत्म कर रहे हैं। काम में तेजी लाने के लिए तकनीक का प्रयोग कर रहे हैं।
मोदी ने कहा कि उनका विजन है कि भारत रैपिड ट्रांसफॉरमेशन हो। ऐसे में हमें जरूरत है कि हम सभी एक साथ अपने दिमाग को खोलें और वैश्विक परिदृश्य में सोचना शुरू करें।
उन्होंने कहा कि सिर्फ गर्वनेंस के ट्रांसफॉरमेशन से भारत में बदलाव नहीं आएगा। इसके लिए हमें अपने सोच को भी बदलना होगा। साथ ही अपने विचारों को भी बदलना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications