BSF ने सीमा पर पकड़ा पाकिस्तान से आया 'जासूस' बाज
कबूतर के बाद अब बीएसएफ ने पाकिस्तान से आए बाज को पकड़ा है। यह बाज राजस्थान के जयपुर स्थित अनूपगढ़ मेंं पकड़ा गया है।
जयपुर। बीएसएफ ने गुरुवार को जयपुर में पाकिस्तान से सटे इंटरनेशनल बॉर्डर पर एक बाज को पकड़ा है। बीएसएफ की ओर से कहा गया है कि यह बाज पाकिस्तान से आया है और यह पूरी तरह से प्रशिक्षित है।

बीएसएफ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस बाज पर हालांकि किसी तरह का कोई ट्रांसमीटर या फिर कोई एंटेना नहीं मिला है।
यह बाज जयपुर के अनूपगढ़ में पकड़ा गया है। आपको बता दें कि इससे पहले एक कबूतर को पकड़ा गया है। उसके पंखों पर एक फोन नंबर लिखा था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस कबूतर के जरिए धमकी दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications