फिर लगी जेब में आग, आज से ट्रेन किराया भी हुआ महंगा

किराए में वृद्धि के साथ ही ट्रेन से सफर करने वालों को झटका लगा है। आज से रेल किराये में 2 फीसदी अधिक खर्च करना पड़ेगा। रेल मंत्रालय ने पहले ही कह दिया था कि तेल के दामों में बढ़ोतरी के कारण यात्री किराया बढ़ाया जाएगा। इसी साल जनवरी में 10 साल के बाद रेलवे ने यात्री किराये में बढ़ोतरी की थी। उसके बाद यह दूसरी बढ़ोतरी है।
इस बार सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की सभी श्रेणियों के किराए में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। किराए में बढ़ोतरी के बाद मेल, एक्सप्रेस, शताब्दी और राजधानी ट्रेनों के किरायों में 5 रुपये से लेकर 95 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। जबकि दूरंतो ट्रेनों का किराया राजधानी,शताब्दी ट्रेनों के बराबर हो जाएगा इसमें 100-120 रुपये तक का अतिरिक्त इजाफा हो गया है।
यात्री किराए के साथ ही रेलवे ने माल भाड़े में भी बढ़ोतरी का फैसला किया है। जल्द ही माल भाड़े को भी बढ़ाया जाएगा। ये 9 या 10 अक्टूबर से लागू हो जाएगा। रेलवे ने ईंधन समायोजन अवयव के साथ यात्री किराया और माल भाड़ा को जोड़कर समीक्षा करने का फैसला लिया है।












Click it and Unblock the Notifications