भारतीय रेलवे का बड़ा ऐलान, 12 मई से शुरू होगा ट्रेनों का संचालन

नई दिल्ली। देश जबसे आजाद हुआ है, उसके बाद से कभी भी भारतीय ट्रेनों का संचालन ठप नहीं हुआ, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते भारतीय ट्रेनों के संचालन को देश के इतिहास में पहली बार ठप कर दिया गया था। तमाम यात्री ट्रेनों के संचालन को बंद हुए तकरीबन दो महीने होने को आ रहे हैं। हालांकि प्रवासी मजदूरों को उनके प्रदेश वापस भेजने के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन सामान्य तौर पर यात्री ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से बंद है। लेकिन अब भारतीय रेलवे ट्रेनों के संचालन की फिर से योजना बना रही है।

15 ट्रेनों का संचालन

15 ट्रेनों का संचालन

भारतीय रेलवे की ओर से कहा गया है कि यात्री ट्रेनों के संचालन को धीरे-धीरे शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। इसे 12 मई से फिर से धीरे-धीरे शुरू किया जाएगा। शुरुआत में सिर्फ 15 ट्रेनों का ही संचालन किया जाएगा, यानि अप और डाउन मिलाकर 30 ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इस बाबत भारतीय रेलवे की ओर से विस्तार से योजना बनाई जा रही है। हालांकि इन ट्रेनों के संचालन में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि कोरोना संक्रमण के दौर में सोशल डिस्टेंसिंग और फिजिकल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन हो।

इन स्टेशनों को जाएगी ट्रेन

इन स्टेशनों को जाएगी ट्रेन

नई दिल्ली से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरू, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद, जम्मूतवी के लिए ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।अहम बात ये है कि ट्रेन में सफर करने वाले सभी यात्रियों को फेस मास्क पहनना अनिवार्य है, साथ ही उन्हें ट्रेन में बैठने से पहले स्क्रीनिंग करानी होगी। रेलवे ट्रेनों के टाइम शेड्यूल को लेकर अलग से विस्तृत जानकारी जल्द मुहैया कराएगा।

कल शाम 4 बजे से शुरू होगी बुकिंग

कल शाम 4 बजे से शुरू होगी बुकिंग

भारतीय रेलवे के अनुसार जिन ट्रेनों के संचालन को 12 मई से शुरू किया जाएगा, वह दिल्ली से चलेंगी। इन ट्रेनों के लिए यात्री रिजर्वेशन 11 मई को शाम 4 बजे कराया जा सकता है। ट्रेनों का रिजर्वेशन सिर्फ आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से ही कराया जा सकता है। इसके अलावा किसी भी रेलवे स्टेशन के काउंटर पर टिकटों को बुक नहीं कराया जा सकता है। ट्रेनों में सिर्फ वही यात्री सफर कर सकते हैं जिनके पास वैद्य कंफर्म टिकट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+