भारी बारिश से महाराष्ट्र में ट्रेन सेवाएं हुई बाधित, फंसे हुए हैं कई यात्री
मुंबई, 22 जुलाई। कोरोना महामारी के बीच महाराष्ट्र में कुदरत का एक और कहर बरपा है। महाराष्ट्र में भारी बारिश के बाद पटरियों पर कीचड़ जमा होने से नासिक जिले के इगतपुरी इलाके में ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। बहाली का काम चल रहा है। इगतपुरी रेलवे स्टेशन पर कई यात्री फंसे हुए हैं।
Recommended Video

मध्य रेलवे मुंबई में भारी बारिश के कारण 33 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया, 51 को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया, 48 को रद्द किया गया और 14 ट्रेनों के रूटिंग में कमी की गई, जिससे भारी नुकसान हुआ, ट्रैक वॉशआउट, पटरियों पर कीचड़, जलभराव हो गया। भारी बारिश के बाद पटरियों पर कीचड़ जमा होने से नासिक जिले के इगतपुरी इलाके में ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं! बहाली का काम चल रहा है। इगतपुरी रेलवे स्टेशन पर कई यात्री फंसे हुए हैं।
Maharashtra | Train services affected in Igatpuri area of Nashik district due to accumulation of mud on the tracks following heavy rainfall. Restoration work is underway. Many passengers are stranded at Igatpuri railway station. pic.twitter.com/1VU1zLtnh0
— ANI (@ANI) July 22, 2021
भारत मौसम विज्ञान विभाग मुंबई ने जानकारी दी भारतीय नौसेना रत्नागिरी, चिपलून और कोंकण के अन्य क्षेत्रों में बचाव अभियान में शामिल होगी जहां भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। टीमें शीघ्र ही कोंकण क्षेत्र के लिए रवाना होंगी। कोंकण-गोवा और महाराष्ट्र के रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे घाट क्षेत्रों, सतारा और कोल्हापुर जिलों में भारी से बहुत तीव्र बारिश जारी है, जिससे कई हिस्सों में बाढ़ और जलभराव हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications