नौ घंटे देर से स्टेशन पर पहुंची ट्रेन तो यात्रियों ने जश्न मनाते हुए किया स्वागत, देखें मजेदार VIDEO
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें 9 घंटे ट्रेन देर से स्टेशन पर पहुंचती है। ट्रेन को देखते ही युवक उसका झुक-झुक कर स्वागत करते हैं और डांस करते नजर आ रहे हैं।
Viral Video: भारतीय रेल अपनी लेट लतीफी के लिए फेमस है, खासकर जाड़ा आते ही कोहरे के कारण धुंध छा जाने के कारण ट्रेन अपने निर्धारित समय से घंटों लेट रहती हैं। ट्रेन लेट होने पर यात्री झल्लाते हुए नजर आते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यात्रियों की ट्रेन 9 घंटे लेट हो गई तो वो नाचते झूमते हुए ट्रेन का स्वागत नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लोग अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

9 घंटे देर से पहुंची ट्रेन तो मनाने लगे जश्न
वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि यात्रियों की ट्रेन के 9 घंटे की देरी से जैसे ही स्टेशन पर पहुंचती है तो लोग नाचते हुए जश्न मनाने लग जाते हैं। इस वीडियो को हजारों कमेंट और व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो में ट्रेन का इंतजार करने वाले सभी लड़के नजर आ रहे हैं।

इस ट्रेन में यात्रा करने वाले शख्स ने ही शेयर किया ये वीडियो
यात्रियों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को हार्दिक बोंथु नाम के यूजर ने अपने ट्विटर पर शेयर किया गया है। जो उसी ट्रेन में यात्रा कर रहे थे। उन्होंने लिखा हमारी ट्रेन 9 घंटे लेट हो गई। जब यह आया तो लोगों ने इस तरह प्रतिक्रिया व्यक्त की," बोंथु ने लिखा।

ट्रेन के पहुंचते ही झुक-झुक कर किया स्वागत
वीडियो में आप कई यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर इंतजार करते हुए देख सकते हैं। ट्रेन को आते देख यात्री झूम कर नाचने लगे। कोई खुशी से हो हो कर रहा तो कोई सीटी बजा रहा था। वहीं एक यात्री ने झुककर देर से आई ट्रेन का स्वागत किया।
Our train got late by 9 hours. This is how people reacted when it arrived. pic.twitter.com/8jteVaA3iX
— Hardik Bonthu (@bonthu_hardik) November 27, 2022
यूजर्स यात्रियों के धैर्य की कर रहे हैं तारीफ
इस वीडियो को देखकार सोशल मीडिया पर लोगों ने इस ट्रेन के यात्रियों के धैर्य की सराहना की। एक यूजर ने लिखा इतना दुर्लभ है कि ट्रेन इतने घंटे लेट हो, आपमें बहुत सब्र है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा हाहाहा! एक दिन बर्बाद हो गया लेकिन फिर ये पल बहुत अच्छे हैं।












Click it and Unblock the Notifications