ट्रेन में आराम से सोइए क्योंकि स्टेशन से पहले रेलवे आपको जगाएगा

नयी दिल्ली। ट्रेन में सफर करने वालों के साथ एक बड़ी समस्या होती है कि कहीं उनका स्टेशन पीछे न छूट जाए, लेकिन अब आप ट्रेन के सफर के दौरान बेफ्रिक होकर सो सकते हैं, क्योंकि अब आपको जगाने की जिम्मेदारी भारतीय रेल की होगी। दरअसल रेलवे अपने यात्रियों के लिए नई सुविधा लांच करने जा रहा है।

railway

इस नई सुविधा के तहत भारतीय रेल ने ट्रेन के स्टेशन आने संबंधी जानकारी देने के लिए नई फोन कॉल सेवा शुरु की है। इस सेवा के शुरु होने के साथ यात्रियों को अब अपने गंतव्य स्टेशन के छूट जाने की चिंता में जागते रहने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा।

इस योजना के तहत रेलवे आपको आपके गंतव्य आने की जानकारी स्टेशन पर गाड़ी पहुंचने से आधे घंटे पहले ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर फोन करके देगा। ये सेवा आईआरसीटीसी और भारत बीपीओ के बीच संयुक्त प्रयास से है। अगर आप भी इस सेवा का इस्तेमाल करना चाहते है तो आपको रेलवे सहायता नंबर 139 पर फोन मिलाना होगा। फोन पर आपको रेलवे को अपना पीएनआर, स्टेशन का नाम, स्टेशन का पिन कोड जैसी जानकारी मुहैया करानी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+