airplane-train: हवाई जहाज की तरह ट्रेन में होंगे इमरजेंसी गेट

नई दिल्ली। लगातार घट रहीं रेल दुर्घटनाओं से सबक लेते हुए अब देश की रेलगाड़ियों में हवाई जहाज की तरह अापातकालीन दरवाजे लगाए जाएंगे। हवाई जहाज में ऐसे अपातकाल दरवाजे होते हैं जो किसी विपरीत स्थित में एक बटन दबाने मात्र से ही खुल जाते हैं और यात्री बाहर निकल सकते हैं।

train

आपको बता दें कि लखनऊ में स्थित अनुसंधान अभिकल्प और मानक संगठन ने रेल कोच में इमरजेंसी गेट के ढांचे के डिजाइन को तैयार किया है। जिसको जल्द से जल्द अमल में लाया भी जा सकता है। कहा जा रहा है कि यह कदम यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से बेहतर साबित होगा।

आरडीएसओ के कार्यकारी निदेशक ए.के. माथुर ने बताया है कि रेल कोच में अब एक बटन की व्यवस्था की जाएगी। आग लगने जैसे मामलों से निपटने के लिए यह बटन दबाया जा सकेगा। जिससे इमरजेंसी दरवाजे एक बार में ही खुल जाएंगे।

यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर उठाया गया है। आर डी एस ओ के कार्यकारी निदेशक ए. के. माथुर ने बताया कि रेल कोच में अब एक बटन की व्यवस्था होगी। आग सरीखी आपात स्थित में इस बटन को दबाने पर ट्रेन खुद ब खुद ठहर जाएगी और आपातकालीन दरवाजा खुल जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+