CG Train News: 18 से 26 फरवरी तक छत्तीसगढ़ रूट पर कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट में बदलाव, यहां देखें पूरी लिस्ट
CG Trains Cancelled: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर रेलयात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के तहत अनूपपुर-न्यू कटनी सेक्शन के घुनघुट्टी स्टेशन पर तीसरी लाइन कनेक्टिविटी का काम किया जाएगा।
जिसकी वजह से 24 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। अनूपपुर-न्यू कटनी सेक्शन के घुनघुट्टी स्टेशन पर तीसरी लाइन कनेक्टिविटी का काम 18 फरवरी 2024 से 26 फरवरी 2024 तक किया जाएगा।

ट्रेनें कैंसिल होने से रेल यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। रेलवे प्रशासन की ओर से इन्फ्रास्ट्रक्चर और डेवलपमेंट के साथ ही सुरक्षा संबंधी काम किया जा रहा है। प्रशासन का दावा है कि विकास कार्यों के पूरा होने के बाद ट्रेनों के परिचालन में तेजी आएगी।
ट्रेन का नाम (नंबर) कब से कब तक
1- चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर (08269) 20 से 25 फरवरी।
2-चंदिया रोड-चिरमिरी पैसेंजर (08270) 20 से 25 फरवरी।
3- कटनी-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल (06617) 19 से 25 फरवरी।
4- कटनी-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल (06618) 20 से 26 फरवरी।
5- रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस (11751) 21 और 23 फरवरी।
6- चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस(11752) 22 और 24 फरवरी।
7- लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस (12535) 19 और 22 फरवरी।
8- रायपुर-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस (12536) 20 और 23 फरवरी।
9- सांतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस (20828) 21 फरवरी।
10- जबलपुर-सांतरागाछी एक्सप्रेस (20827) 22 फरवरी।
11- दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस (18213) 25 फरवरी।
12- अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस (18214) 26 फरवरी।
13-जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस (11265) 19 से 25 फरवरी।
14- अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस (11266) 20 से 26 फरवरी।
15- बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस (18234) 18 से 25 फरवरी।
16- इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस (18233) 9 से 26 फरवरी।
17- बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस (18236) 17 से 25 फरवरी।
18- भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस (18235) 19 से 27 फरवरी।
19- बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस (18247) 19 से 27 फरवरी।
20- रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस (18248) 19 से 26 फरवरी।
21- नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस (11201) 19 से 25 फरवरी।
22- शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस (11202) 20 से 26 फरवरी।
23- चिरमिरी-अनूपपुर पैसेंजर स्पेशल (05755) 22 और 24 फरवरी।
24- अनूपपुर-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल (05756) 22 और 24 फरवरी।
मार्ग परिवर्तित गाड़ियां
18 फरवरी से 23 फरवरी तक गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग।कटनी-जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट के मार्ग से रवाना होगी। इसी तरह 19 फरवरी से 24 फरवरी तक गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस बदले हुए रूट बालाघाट-नैनपुर-जबलपुर-कटनी के मार्ग से चलेगी।












Click it and Unblock the Notifications