रेल हादसे में मृतकों के परिजनों को रेलवे ने 5 लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया

नई दिल्ली। बिहार में सीमांचल एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमे 7 लोगों के मृत होने की खबर है, जबकि कई लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं। हादसे के बाद रेल मंत्रालय ने हादसे में मरने वाले के परिजनों को 5-5 लाखर रुपए देने का ऐलान किया है। साथ ही इस हादसे में जो लोग गंभीर रूप से घायल हैं उन्हें 1-1 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा, जबकि मामूली रूप से घायलों को 50000 रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। यही नहीं जो लोग इस हादसे में घायल हुए हैं उनके इलाज का पूरा खर्च रेलवे वहन करेगा। हादसे के बाद बिहार सरकार ने मृतको के परिजनो को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है। साथ ही घायलों को 50-50 हजार रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है।

Accident

घटना के बाद मौके पर एनडीआरएफ की दो टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं। वहीं रेल मंत्री पीयूष गोयल के कार्यालय की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है कि घटनास्थल पर राहत और बचाव का कार्य जारी है, लोगों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। रेलवे की अडिशनल डायरेक्टर जनरल पीआर स्मित वत्स शर्मा ने बताया कि हम राहत और बचाव कार्य पर ध्यान दे रहे हैं। मौके पर रेलवे एक्सिडेंट मेडिकल वैन और डॉक्टरो की टीम पहुंच गई है। साथ ही एनडीआरएफ की दो टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं।

घटना पर दुख जाहिर करते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। रेल मंत्री ने तमाम अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों की हर संभव मदद की जाए। घटना के बाद रेलमंत्री के कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई है कि रेलवे मंत्रालय रेलवे बोर्डे के संपर्क में हैं और ईस्ट रेलवे के जीएम के साथ भी रेल मंत्रालय संपर्क में है। आपको बता दें कि बिहार में सीमांचल एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से आज उतर गए थे, जिसकी वजह से हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें- सीमांचल एक्सप्रेस हादसा: यूपी-छपरा रेलमार्ग बाधित, कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+