कौशाम्बी में मुरी एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतरे, 1 मौत
कौशांबी। राउरकेला से जम्मू-तवी जा रही मुरी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। ट्रेन के करीब 10 डिब्बे पटरी से उतर गये हैं। यह हादसा उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में सोमवार की दोपहर हुआ है।

अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 18109 ओडिशा के राउरकेला से जम्मू तवी जा रही थी। दोपहर करीब 2 बजे सिराथु रेलवे स्टेशन पार करने के बाद यह दुर्घटना हुई।
सिराथु रेलवे स्टेशन कानपुर-इलाहाबाद रूट पर पड़ता है और यह बेहद व्यस्ततम रूट माना जाता है, क्योंकि दिल्ली से हावड़ा की ओर जाने वाली सभी ट्रेनें इसी रूट पर चलती हैं।
बताया जा रहा है कि इस हादसे में अब तक 1 व्यक्ति की मौत हो चुकी है। हालांकि प्रशासन ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। आस-पास के गांव के लोग राहत व बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications