डिब्रूगढ़ ट्रेन हादसे पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- रेल सुरक्षा से समझौता किया गया
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तर प्रदेश के गोड़ा जिले में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस हादसे को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना जमकर आलाेचना की है। खड़गे ने कहा कि ये हादसा इस बात का सबूत है कि मोदी सरकार के तहत रेल सुरक्षा से समझौता किस प्रकार किया गया है।

बता दें यूपी के गोंडा जिले में हुई इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए, जिसकी पुष्टि उत्तर पूर्वी रेलवे के सीपीआरओ ने भी की है।
खड़गे ने एक्स पर अपनी चिंता व्यक्त की, सुरक्षा बढ़ाने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी मार्गों पर कवच एंटी-कोलिजन सिस्टम की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया।
कांग्रेस अध्यक्ष ने अपनी पोस्ट में लिखा "यूपी में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस का पटरी से उतरना इस बात का एक और उदाहरण है कि कैसे मोदी सरकार ने व्यवस्थित रूप से रेल सुरक्षा को खतरे में डाला है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है, और हमारी संवेदनाएं और प्रार्थना घायलों के साथ हैं।"
रेलवे सुरक्षा पर जताई चिंता
एक महीने पहले, मालगाड़ी और सियालदाह-अगरतला कंचनजंगा एक्सप्रेस के बीच हुई टक्कर में 11 लोगों की जान चली गई थी। रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने सिग्नल विफलताओं और लोको पायलटों और ट्रेन प्रबंधकों के लिए वॉकी-टॉकी जैसे महत्वपूर्ण सुरक्षा उपकरणों की कमी सहित कई खामियों को उजागर किया। खड़गे ने अपने पोस्ट में इन मुद्दों की ओर इशारा किया।
उत्तर पूर्व रेलवे के अनुसार दो व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है और 7 लोग घायल हैं, जिनमें एक गंभीर रूप से घायल है।" उन्होंने बताया कि बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया और मेडिकल वैन मौके पर पहुंच गई हैं तथा सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications