Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अमृतसर ट्रेन हादसाः घटनास्थल की दिल दहला देने वाली 10 तस्वीरें

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में एक बड़े ट्रेन हादसे में 58 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं 72 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों इलाज जारी है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक हादसा अमृतसर के जौड़ा फाटक पर हुआ है। हादसा उस वक्त हुआ जब रेलवे ट्रैक के समीप राणव का पुतला जलाया जा रहा था। पुतला दहन देखने के लिए ट्रैक के पास भारी संख्या में लोग खड़े थे।

Amritsar train accident

रावण दहन के वक्त पटाखों की तेज आवाज के कारण ट्रेन का हॉर्न लोगों को नहीं सुनाई पड़ा। इसकी वजह से यह हादसा हो गया। घटना के बाद पंजाब सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों के लिए पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया गया है।

Amritsar train accident

पंजाब के CM ने राहत और बचाव कार्यों की निगरानी के लिए संकट प्रबंधन टीम का गठन किया है। टीम का नेतृत्व स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म मोहिन्द्रा कर रहे हैं, राजस्व मंत्री सुखबिंदर सिंह सरकारिया और तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत एस चन्नी ग्रुप के सदस्य हैं। टीम दुर्घटना स्थल पर पहुंच चुकी है।

Amritsar train accident

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमृतसर ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया।

Amritsar train accident

पंजाब के CM ने गृह सचिव, स्वास्थ्य सचिव और ADGP लॉ ऐंड ऑर्डर को तुरंत अमृतसर जाने के निर्देश दिया है। मंत्री सुखबिंदर सरकारिया ने बचाव अभियान की निगरानी के लिए तत्काल अमृतसर पहुंचने का निर्देश दिया गया।

Amritsar train accident

दुर्घटना के समय पंजाब के निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी और पूर्व मंत्री नवजोत कौर सिद्धू मुख्य मेहमान के तौर पर लोगों को संबोधित कर रही थी। लोगों का आरोप है कि दुर्घटना के तुरंत बाद कौर राहत कार्य शुरू करवाने की बजाए अपने घर के लिए रवाना हो गईं।

Amritsar train accident

आरोपों का दौर शुरू होने के बाद सिद्धू की पत्नी ने सफाई देते हुए कहा है कि वे घायलों से मिलने के लिए अस्पताल चली गईं थी। उन्होंने कहा कि रावण का पुतला जलाया गया और जब हादसा हुआ तो मैं निकल चुकी थी। घायलों का इलाज कराना प्राथमिकता है। जो लोग हादसे पर राजनीति कर रहे हैं उन्हें शर्म आनी चाहिए।

Amritsar train accident

पंजाब सरकार के जन संपर्क (PR) विभाग ने अपील किया है कि जो लोग घायलों के लिए रक्तदान करना चाहते हैं उन्हें सिविल अस्पताल और गुरु नानक अस्पताल पहुंचना चाहिए।

Amritsar train accident

CPRO नॉर्दन रेलवे का कहना है कि, रावण का पुतला गेट से 70-80 मीटर जलाया जा रहा था, जब पुतला गिरा तो वहां मौजूद लोग रेलवे ट्रैक की तरफ भाग गए, उस समय एक ट्रेन गुजर रही थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार 30-35 लोग घायल हुए हैं।

Amritsar train accident

पंजाब के अमृतसर में एक बड़े ट्रेन हादसे में 58 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं 72 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों इलाज जारी है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक हादसा अमृतसर के जौड़ा फाटक पर हुआ है। हादसा उस वक्त हुआ जब रेलवे ट्रैक के समीप राणव का पुतला जलाया जा रहा था। पुतला दहन देखने के लिए ट्रैक के पास भारी संख्या में लोग खड़े थे।

Amritsar train accident

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+