Train Accident: पिछले एक सालों में इन 5 रेल हादसों से दहल गया था पूरा देश, 320 लोगों की हुई मौत

Kanchanjungha Express Train Accident: पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में कंचनजंगा एक्सप्रेस रेल हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दर्जनों लोग घायल हैं। ट्रेन नंबर 13174 कंचनजंगा एक्सप्रेस अगरतला से सियालदाह जा रही थी, उसी वक्त सुबह 8:30 से 9:00 बजे के बीच न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के पास मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे के बाद विपक्षी पार्टी ने देश में बढ़ रहे रेल हादसों पर सवाल उठाए हैं। टीएमसी से लेकर कांग्रेस तक रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग ये सवाल उठा रहे हैं कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से ये विभाग संभल नहीं रहा है।

Kanchanjungha Express Train Accident

पिछले एक साल में पांच से ज्यादा रेल हादसे हुए हैं। देश में पिछले एक साल में बालासोर ट्रेन एक्सीडेंट से लेकर विजयनगरम ट्रेन एक्सीडेंट के हादसे से पूरा देश दहल गया था। आइए जानें इन हादसों में कितने लोगों की मौत हुई थी।

Balasore Train Accident: बालासोर ट्रेन एक्सीडेंट

ओडिशा के बालासोर में 2 जून 2023 को भीषण सड़क हादसा हुआ था। चेन्नई से हावड़ा जा रही 12841 कोरोमंडल एक्सप्रेस लूप लाइन में खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी, जिसके बाद बगल वाली लाइन से गुजर रही यशवंतपुर हावड़ा एक्सप्रेस से टक्कर हो गई थी। इस हादसे में 296 लोग की मौत हो गई और 1200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

Vizianagaram Train Accident: विजयनगरम ट्रेन एक्सीडेंट

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में 29 अक्टूबर 2023 को दो पैसेंजर ट्रेनों की टक्कर हो गई थी, जिसमें 14 यात्रियों की मौत हो गई थी। वहीं 50 से ज्यादा लोग विजयनगरम जिले के कंटाकापल्ली में हावड़ा-चेन्नई लाइन पर रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन ने विशाखापत्तनम पलासा ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी थी।

Jamtara train Accident: जामताड़ा ट्रेन एक्सीडेंट

झारखंड के जामताड़ा और विद्यासागर स्टेशन के बीच 28 फरवरी 2024 को ट्रेन एक्सीडेंट हुआ था। इस हादसे में 12 लोग घायल हुए थे और 2 लोगों की मौत हो गई थी।

Buxar Train Accident: बक्सर ट्रेन एक्सीडेंट

बिहार के बक्सर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर 11 अक्टूबर 2023 को ट्रेन एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें ट्रेन के 24 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हुई थी और 60 से 70 लोग घायल हुए थे।

Gamharia Train Accident: गम्हरिया झारखंड ट्रेन एक्सीडेंट

झारखंड के गम्हरिया रेलवे स्टेशन पर 18 जनवरी 2024 को रेल हादसा हुआ था। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर थी। नई दिल्ली-पुरी उत्कल एक्सप्रेस टाटानगर स्टेशन जा रही थी, तभी घने कोहरे के कारण रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान चार लोगों की मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+